फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Hiyuwa with the BJP, out wrong-headed

भाजपा के साथ हियुवा, गलत दिशा वाले बाहर

Sat, 04 Feb 2017 11:06 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Sat, 04 Feb 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
Hiyuwa with the BJP, out wrong-headed
योगी आदित्यनाथ - फोटो : Getty
गोरक्षपीठाधीश्वर और सांसद महंत आदित्य नाथ ने कहा कि हिंदू युवा वाहिनी भारतीय जनता पार्टी के साथ है। संगठन में कहीं कोई विद्रोह जैसी बात नहीं है। संगठन को गलत दिशा देने वाले लोगों को बाहर का रास्ता दिखाया जा चुका है। हियुवा गैर राजनीतिक दल है। जिले में इसके नेतृत्व की कमान अज्जू हिंदुस्थानी के कंधों पर है। इसमें कहीं कोई बदलाव नहीं किया गया है। सांसद शनिवार को जिलाध्यक्ष हिंदुस्थानी के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। 
विज्ञापन


इससे पूर्व संगठन के कार्यकर्ताओं ने महंत आदित्यनाथ का स्वागत शहर की सीमा पर किया। गोरक्षपीठाधीश्वर ने कहा कि कुछ लोग भ्रम फैला रहे हैं कि वे हमारे साथ हैं और वे लोग संगठन का प्रत्याशी भी घोषित कर रहे हैं। ऐसे लोगों को संगठन से बाहर किया जा चुका है। इसमें भ्रम जैसी कोई बात नहीं है। हियुवा की पहचान गैर राजनीतिक दल की है और वह बनी रहेगी। स्वागत करने वालों में मनमोहन श्रीवास्तव काजू, संजय कुमार, भोलू सहित संगठन के तमाम कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन


दूसरी ओर हर्रैया में हिंदू युवा वाहिनी के  कार्यकर्ताओं ने अर्जुन पंडित के नेतृत्व गोरक्षपीठाधीश्वर का हाइवे पर स्थित तहसील के सामने स्वागत किया। इस मौके पर शिवेंद्र  प्रताप सिंह, सुनील सिंह, श्री शंकर तिवारी, भानू प्रताप सिंह, बजरंगबली  यादव, जग प्रसाद यादव, राम सिंह, अरमान सिंह, रविशंकर मौर्य, लालजी यादव,  काशीराम वर्मा, लल्लू सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed