फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Historyheater arrived at the invitation and beat up the henchmen

निमंत्रण में पहुंचे हिस्ट्रीशीटर ने गुर्गों संग की मारपीट

Sun, 16 May 2021 11:22 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Historyheater arrived at the invitation and beat up the henchmen
निमंत्रण में पहुंचे हिस्ट्रीशीटर ने गुर्गों संग की मारपीट
विज्ञापन

हर्रैया। थानाक्षेत्र के खम्हरिया सुजात गांव में निमंत्रण में शामिल होने आए हिस्ट्रीशीटर और उसके गुर्गों ने जमकर उत्पात मचाया। गांव के एक व्यक्ति की लात-घूंसों से पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे मेजबानों के साथ भी बदसलूकी की। हाथापाई करते हुए खाना और कुर्सियां फेंक दी। पुलिस ने पांच के विरुद्ध बलवा सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।
गांव निवासी महेंद्र प्रताप सिंह के घर बहुभोज का आयोजन था, जिसमें उनकी पट्टीदारी के लोग शामिल हुए। इसमें शामिल होने आए गांव निवासी शेर बहादुर सिंह भी पहुंचे। वहीं पर गांव का ही रहने वाला और थाने का हिस्ट्रीशीटर मनोज उर्फ लल्लू सिंह भी अपने कई अन्य साथियों के साथ मौजूद था। वह पंचायत चुनाव में अपने समर्थक का विरोध करने की वजह से शेर बहादुर से खार खाए हुए था। आरोप है कि मनोज उर्फ लल्लू ने शेर बहादुर पर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। मना करने पर लल्लू व उसके साथ मौजूद अमन, बृजेश, शैलेश निवासी खम्हरिया सुजात व दीपक निवासी कैंपियरगंज गोरखपुर शेर बहादुर पर टूट पड़े।
विज्ञापन

अचानक हुए हमले में शेर बहादुर जमीन पर गिर गए। हमलावरों ने पीट दिया। बवाल होता देख आयोजक महेंद्र सिंह और सत्यनारायण सिंह बीच बचाव के लिए पहुंचे तो इनसे भी हाथापाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच गांव के लोग एकत्रित हो गए तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए। पीड़ित ने रात में ही थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी।पुलिस ने नामजद पांचों आरोपितों पर बलवा मारपीट, करने सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। एसओ विकास यादव ने बताया कि केस दर्ज कर पीड़ित को मेडिकल के लिए भेज दिया है। आरोपितों की धरपकड़ के लिए टीम लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed