फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Himachal Governor to participate in the consecration ceremony of Harshi Vashisht Temple

Basti News: हर्षि वशिष्ठ मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में हिस्सा लेंगे हिमाचल के राज्यपाल

Mon, 05 Jan 2026 12:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Himachal Governor to participate in the consecration ceremony of Harshi Vashisht Temple
बस्ती। फरवरी में आयोजित महर्षि वशिष्ठ मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल सम्मिलित होंगे। वशिष्ठ रामायण कथा के मुख्य यजमान चंद्र भूषण मिश्र ने उन्हें वशिष्ठ आश्रम बढ़नी मिश्र आने का न्यौता दिया है।
विज्ञापन

उक्त जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक राना दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि आयोजन समिति के सदस्य राजेश त्रिपाठी सहित तीन सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने हिमाचल प्रदेश स्थित शिमला के लोक भवन में राज्यपाल से रविवार को मुलाकात किया। महामहिम को बताया गया कि महर्षि वशिष्ठ आश्रम परिसर में 18 से 26 फरवरी तक गुरु वशिष्ठ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा और वशिष्ठ रामायण कथा प्रस्तावित है।
विज्ञापन

बताया कि तुलसी पीठाधीश्वर जगत गुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज द्वारा विश्व में पहली बार प्रभु श्रीराम के कुल गुरु महर्षि वशिष्ठ पर नौ दिवसीय कथा होनी है। जिस प्रकार वर्षों की प्रतीक्षा के बाद अयोध्या धाम के जन्मभूमि में भगवान श्रीराम प्रतिष्ठित हुए हैं उसी प्रकार गुरु वशिष्ठ भी शिष्यों और माता अरुंधति के साथ अपने पौराणिक आश्रम में प्रतिष्ठा पूर्वक स्थापित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed