फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Hid jewelry in the house and reported theft...FIR against three

Basti News: घर में गहने छिपाकर दे दी चोरी की सूचना...तीन पर एफआईआर

Wed, 10 Sep 2025 01:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Hid jewelry in the house and reported theft...FIR against three
बस्ती। घरेलू कलह के बीच चोरी की झूठी सूचना परशुरामपुर थानाक्षेत्र के जीव नरायणपुर निवासी परिवार के गले की हड्डी बन गई। जांच में सच्चाई सामने आने के बाद पुलिस ने झूठी शिकायत करके सनसनी फैलाने वाले ससुर, सास व बहू पर केस दर्ज कर लिया। सीओ हर्रैया संजय सिंह ने बताया कि जिन गहनों के चोरी होने की सूचना देकर पुलिस को गुमराह किया वह घर में ही मिले।
विज्ञापन

सोमवार को परशुरामपुर थानाक्षेत्र के जीव नरायणपुर नेवरी निवासी नंदलाल ने डायल-112 पर सूचना देकर बताया कि उनके घर में चोरी हो गई है। घर के पिछले दरवाजे से अंदर घुसे चोर ने छोटी बहू के कमरे में रखे गहने चुरा लिए। थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने सूचना देने वाले नंदलाल, उसकी पत्नी, बहू और अन्य परिवारीजनों से अलग-अलग पूछताछ की तो सबने घटनाक्रम अलग-अलग तरीके से बताया।
विज्ञापन

शक होने पर क्रॉस चेक किया तो चोरी में बताए जा रहे सोने व चांदी के जेवरात घर से ही बरामद कर लिए गए। एसओ ने बताया कि नंदलाल, उसकी पत्नी व बहू के खिलाफ केस पंजीकृत कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed