फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Heavy voting inside the polling station; political calculations underway outside.

Basti News: मतदान केंद्र के अंदर जमकर वोटिंग, बाहर सियासी गुणा-गणित

Sat, 24 Oct 2026 02:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Heavy voting inside the polling station; political calculations underway outside.
बस्ती। शिक्षक एमएलसी चुनाव में मतदान केंद्रों पर वोट डालने की हलचल के बीच बाहर सियासी चर्चाओं का दौर भी चलता रहा। कहीं मतदान की गति को लेकर बात हुई तो कहीं सपा-भाजपा के बीच मुकाबले का आकलन किया गया। शिक्षक मतदाताओं का झुकाव जानने की भी लोगों में उत्सुकता रही। मतदान समाप्त होने के बाद अब यही चर्चाएं हार-जीत के गणित पर केंद्रित हो गई हैं।
विज्ञापन

जिले में शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर सभी प्रमुख दलों से जुड़े लोगों ने पिछले कई दिन से एड़ी-चोटी का जोर लगाया था। अपने-अपने पक्ष में मतदाताओं को लामबंद करने की हर जुगत की जा रही थी। शुक्रवार की सुबह से ही बूथों के बाहर प्रमुख दलों के लोगों का जमावड़ा होने लगा। निर्धारित समय पर मतदान शुरू हुआ तो केंद्रों के बाहर व अंदर सरगर्मी तेज हो गई।
विज्ञापन

मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की आवाजाही के साथ प्रत्याशियों की स्थिति को लेकर चर्चाएं भी चुनावी माहौल का हिस्सा रहीं। सपा और भाजपा के बीच मुकाबले को लेकर राजनीतिक दिलचस्पी अधिक दिखाई दी। समर्थक अपने-अपने प्रत्याशी के पक्ष में मतदान होने का आकलन करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच कुछ शिक्षकों ने बातचीत में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को भी अहम मुद्दा बताया। कुछ लोगों ने तो इसी आधार पर वोट की चोट मारने का दावा किया। लगभग सभी बूथों पर बेहतर मतदान प्रतिशत से भी मतदाताओं के उत्साह का आकलन किया जा रहा है। हालांकि सभी प्रमुख दलों से जुड़े लोग तो अभी अपने प्रत्याशियों की जीत का ही दावा कर रहे हैं।

इनसेट
गढ़ होने से उत्साहित दिखे सपाई
मौजूदा समय में जिले में सपा के सांसद के अलावा तीन विधायक निर्वाचित हैं। सिर्फ हर्रैया विधानसभा सीट पर ही भाजपा का कब्जा है और एक अन्य सीट पर सपा समर्थित सुभासपा का विधायक है। ऐसे में गढ़ होने के कारण समाजवादी पार्टी से जुड़े नेता काफी उत्साहित दिखे। वे लोग अपने ही प्रत्याशी की जीत का दावा करते रहे। हालांकि, प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटिकाओं में कैद हो गया है। मतगणना के बाद ही असल तस्वीर सामने आ सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed