फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Heavy vehicles are passing through deserted roads to avoid toll.

Basti News: टोल बचाने के लिए सुनसान सड़क से गुजर रहे भारी वाहन

Thu, 22 Jan 2026 12:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Heavy vehicles are passing through deserted roads to avoid toll.
टोल बचाने के चक्कर में सुनसान रास्ते से जाता ट्रेलर। संवाद
कप्तानगंज (बस्ती)। टोल टैक्स बचाने के चक्कर में भारी वाहन अब सूनसान सड़कों से गुजर रहे हैं। इससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। जिम्मेदार सबकुछ जानकर भी अंजान बने हैं। ऐसे में हादसे का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन




बस्ती से लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ेवन और चौकड़ी टोल प्लाजा पड़ता है। फोरलेन से गुजरने वाले छोटे-बड़े वाहन जब बस्ती जिले से गुजरते हैं तो उन्हें बड़ेवन और चौकड़ी टोल प्लाजा पर टोल टैक्स देना पड़ता है। दोनों टोल प्लाजा का टोल टैक्स बचाने के लिए वाहन चालक नया-नया तरीका अपना रहे हैं। सूनसान सड़कों से होकर गुजरते हैं।
विज्ञापन




गोरखपुर से लखनऊ जाने वाले अधिकतर वाहन कांटे संतकबीरनगर से मुड़कर मुंडेरवा होते हुए महादेवा, लालगंज, कुदरहा होकर रामजानकी मार्ग को पकड़कर सीधे छावनी तिराहे से फोरलेन पकड़ लेते हैं। कुछ वाहन फोरलेन के चैनपुरवा फ्लाईओवर से मनोरी होकर बड़ेबन होते फोरलेन पकड़ते हैं। कप्तानगंज चौराहे से भिउरा होते हुए छावनी से फोरलेन पकड़ लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकल वाहन मूड़घाट से होकर दुबौला, जिलेबीगंज, पचपेड़वा, हसिनाबाद होकर विक्रमजोत से फोरलेन पकड़ लेते हैं। वहीं लखनऊ से गोरखपुर की तरफ जाने वाले वाहन विक्रमजोत से अमारी, महुघाट से हर्रैया होते बभनान से वाल्टरगंज मार्ग को पकड़ कर मनोरी, पुरैना होते हुए पाँलिटेक्निक चौराहे से फोरलेन होकर सीधे गोरखपुर निकल जाते हैं।

कुछ वाहन छावनी फ्लाईओवर से रामजानकी मार्ग पकड़कर कुदरहा से मुंडेरवा मार्ग पकड़कर कांटे से फोरलेन पकड़कर अपने मंज़िल तक चले जाते है इससे दोनो टोल टैक्स बच जाता है।सूनसान सड़को से दिन रात भारी वाहनों के संचालन होने के कारण राहगीरों, स्कूली बच्चों सहित सभी लोग ट्रैफिक से परेशान रहते है।इन सूनसान सड़को पर आए दिन हादसे हो रहे है।



दुर्घटनाओं में कई लोगो की जान भी जा चुकी है उसके बाद स्थानीय थानों की पुलिस, और परिवहन विभाग की के जिम्मेदार अधिकारी भी सबकुछ देखकर अंजान बने हुए है। इससे बड़ा हादसा हो सकता है। क्षेत्रवासी वीरेंद्र ओझा,अमरीश पांडेय, स्वामीनाथ पांडेय,ने बताया कि भारी वाहनों के संचालन में पर रोक लगाने के लिए कई बार परिवहन विभाग से शिकायत की गई, मगर कोई सुनवाई नहीं हुई।


...



कोट

यदि टोल टैक्स बचाने के लिए छोटी-बड़ी गाड़ियां गांव के रास्ते से गुजरती हैं तो उन पर अंकुश लगाया जाएगा। ऐसे वाहनों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जाएगा।



-फरीदुद्दीन, आरटीओ प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed