{"_id":"64b0515a81cb97f6cb0e3b34","slug":"heavy-rain-in-the-west-northern-region-of-the-district-basti-news-c-207-1-sgkp1004-1234-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: जिले के पश्चिम-उत्तरी क्षेत्र में झमाझम बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: जिले के पश्चिम-उत्तरी क्षेत्र में झमाझम बारिश
Fri, 14 Jul 2023 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 14 Jul 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
- अन्य क्षेत्रों में हुई हल्की से मध्यम बारिश, धान की रोपाई में आएगी तेजी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सावन मास की पहली बारिश बुधवार देर रात शुरू हुई। बारिश पश्चिम-उत्तर क्षेत्र में भारी और अन्य क्षेत्रों में यह हल्की हुई। इससे किसानों के चेहरे खिल गए हैं। अभी तक सुस्त गति से चल रही धान की रोपाई में भी तेजी आएगी। मौसम विज्ञानियों ने हफ्तेभर बारिश का अनुमान बताया है।
सावन मास भारी बारिश के लिए माना जाता है। जैसे की कांवड यात्रा शुरू हुई तो बारिश की आस लगाए किसानों को मानों सौगात मिल गई है। लंबे समय से भारी बारिश की आस लगाए बैठे किसान के चेहरे बृहस्पतिवार को खिल गए। करीब 20 मिमी बारिश ने उन्हें राहत दिया है। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय अयोध्या के मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि हफ्तेभर बढि़या बारिश के आसार दिख रहे हैं। इस दौरान तापमान सामान्य के आसपास बना रहेगा। बताया कि शुक्रवार को मध्यम बारिश के आसार दिख रहे हैं।