फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Hearing on Naib Tehsildar's bail application again today

Basti News: नायब तहसीलदार की जमानत अर्जी पर आज फिर सुनवाई

Wed, 20 Dec 2023 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 20 Dec 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Hearing on Naib Tehsildar's bail application again today
बस्ती। जेल भेजे गए निलंबित नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ल की जमानत अर्जी पर मंगलवार को सुनवाई पूरी नहीं हो सकी। पीड़िता की तरफ से प्राइवेट अधिवक्ता ने न्यायालय में पेश होकर सुनवाई के लिए एक दिन की मोहलत मांगी। इस पर जनपद न्यायाधीश ने बुधवार को फिर से सुनवाई की तारीख तय की है।
विज्ञापन


इससे पहले तीन बार सुनवाई की तिथि पर कंडोलेंस होने की वजह से जमानत अर्जी पर सुनवाई टलती रही। महिला अधिकारी से दुष्कर्म की कोशिश, हत्या के प्रयास सहित अन्य आरोपों में कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर 27 नवंबर को नायब तहसीलदार को जेल भेजा था। सीजेएम न्यायालय से 28 नवंबर को जमानत अर्जी खारिज हो चुकी है। 16 नवंबर को तहसील में तैनात एक महिला राजस्व अधिकारी ने तहरीर देकर तत्कालीन नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ल पर 11-12 नवंबर की रात सरकारी आवास में जबरदस्ती घुसकर दुष्कर्म की कोशिश, गला दबाकर हत्या का प्रयास, मारपीट, अपशब्द कहने का आरोप लगाया था। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed