फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   health inquri

Basti News: डॉक्टर की जांच में सुझाव न देने पर जांच टीम से स्पष्टीकरण

Thu, 24 Aug 2023 01:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Aug 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
health inquri
बस्ती। जिले के हर्रैया चिकित्सालय में तैनात स्टाफ नर्स के आरोपों की तीन सदस्यीय जांच टीम ने रिपोर्ट दे दी है, मगर इसमें सुझाव न देने के कारण बुधवार को सीएमओ डॉ. आरपी मिश्र ने तीनों जांच अधिकारियों को सुझाव न देने के कारण स्पष्टीकरण तलब किया है। इसके बाद दोनों एसीएमओ व एक महिला डॉक्टर से तत्काल सुझाव देते हुए पत्र भेजने को कहा है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि हर्रैया में तैनात एक स्टॉफ नर्स ने 8 अगस्त को एक चिकित्सक पर उनके साथ घर में अकेले रहने के लिए दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगाते हुए महानिदेशक स्वास्थ्य व डीएम को शिकायती पत्र दिया था। इस पत्र के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। डीएम प्रियंका निरंजन के निर्देश पर सीएमओ ने दो एसीएमओ व एक महिला चिकित्सक की टीम जांच के लिए गठित कर दी। जांच रिपोर्ट एक सप्ताह में देनी थी। नियमानुसार रिपोर्ट तो आ गई, मगर बुधवार को जब रिपोर्ट का लिफाफा खुला तो उसमें रिपोर्ट जांच अधिकारियों के सुझाव के बगैर पाई गई। सीएमओ ने तत्काल जांच अधिकारियों को सुझाव देने के लिए स्पष्टीकरण जारी किया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आरपी मिश्र ने कहा कि जांच रिपोर्ट मिल गई है। इसमें तीनों जांच अधिकारियों का सुझाव नहीं है। ऐसे में इसे अभी रख लिया गया है। जांच अधिकारियों को स्पष्टीकरण जारी कर उनसे जांच में निष्कर्षों का सुझाव मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed