{"_id":"694edffb59d42a71c5064158","slug":"health-check-up-of-children-admitted-in-sncu-basti-news-c-207-1-bst1005-150124-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: एसएनसीयू में भर्ती बच्चों की जांची सेहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: एसएनसीयू में भर्ती बच्चों की जांची सेहत
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल के एसएनसीयू का निरीक्षण करते सीएमओ डॉ. राजीव निगम संवाद
बस्ती। कड़ाके की ठंड के दृष्टिगत सीएमओ डाॅ. राजीव निगम ने शुक्रवार को महिला अस्पताल में संचालित सिक न्यू बोर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) का औचक निरीक्षण किया। भर्ती बच्चों के बारे में क्रमवार जानकारी ली। सीएमओ ने डॉक्टर और स्टाफ नर्स से बेहतर उपचार और देखभाल के लिए निर्देश दिए।
सीएमओ ने निरीक्षण के दौरान जो कमियां पाईं, सुधार के लिए निर्देशित किया। इसके साथ ही वार्ड में ड्यूटी पर तैनात बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ. पंकज शुक्ला व स्टाफ नर्स से संवाद किया। बच्चों का किस तरह से इलाज किया जा रहा है इसकी जानकारी ली। फोटोथैरेपी के बारे में भी पूछा। चिकित्सक ने बताया कि पीलिया रोग से ग्रसित बच्चों की फोटोथैरेपी कुछ- कुछ समय अंतराल पर की जाती है।
चिकित्सक ने सीएमओ को बताया कि वार्ड में कुल 18 बेड है, सभी पर बच्चे भर्ती हैं। वहीं इतना ही वार्मर है। कुछ वार्मर काफी पुराना हो गया है, इसलिए बार-बार उसमें खराबी आ जाती है। फोटोथैरेपी मशीन का भी यही हाल है। नई पांच-पांच थेरेपी व वार्मर मशीन उपलब्ध कराने की मांग की। संवाद