{"_id":"5793adfc4f1c1bac59c4c20d","slug":"headmaster-s-salary-withheld","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेडमास्टरों का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेडमास्टरों का वेतन रोका
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Sat, 23 Jul 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
teacher
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिषदीय स्कूलों के शिक्षा की गुणवत्ता और बच्चों को मिलने वाले मौसमी फल व दूध का सच जानने के लिए शुक्रवार को विकास खंड बहादुरपुर क्षेत्र के 73 प्राइमरी एवं जूनियर स्कूलों का निरीक्षण एक साथ 14 खंड शिक्षा अधिकारियों ने किया था। जिसमें 21 शिक्षक बिना किसी सूचना के नदारद मिले थे, 22 स्कूलों में फल और 28 में बच्चों को दूध नहीं मिला था। इसी रिपोर्ट के आधार पर बीएसए मनिराम सिंह ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए फल और दूध न देने वाले स्कूलों के 50 हेडमास्टरों का अग्रिम आदेश तक वेतन रोकने और गैर हाजिर पाए गए 21 शिक्षकों को कड़ी चेतावनी जारी करने का आदेश दिया। साथ ही उन तीन महिला शिक्षकों को भी नोटिस जारी किया गया, जो निरीक्षण के दौरान पढ़ाने के बजाए गप्प करते पाई गई थी। बताया कि इस तरह की कार्रवाई अन्य 13 ब्लॉकों में की जाएगी।
विज्ञापन