फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Head constable posted at Gaur police station passed away

Basti News: गौर थाने में तैनात हेड कांस्टेबल का निधन

Sun, 24 Aug 2025 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 24 Aug 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Head constable posted at Gaur police station passed away
गौर। गौर थाने में तैनाद हेड कांस्टेबल मनोज कुमार यादव (55) का शनिवार को सुबह में जिला अस्पताल में निधन हो गया। पुलिस कर्मियों के अनुसार, वह कुछ दिनों से अस्वस्थ थे। कुछ वर्ष पहले उन्हें कैंसर हुआ था। शनिवार को भोर में तबीयत खराब होने पर उप निरीक्षक राम प्रकाश यादव, हेड कांस्टेबल रविंद्र सिंह पहले गौर सीएचसी ले गए। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में ले जाते समय उनका निधन हो गया। प्रभारी निरीक्षक परमाशंकर यादव ने बताया कि दिवंगत हेड कांस्टेबल मनोज कुमार यादव गोरखपुर जिले के सहजनवां थाना के केशवपुर वार्ड नंबर 4 के निवासी थे। 1990 में वह पुलिस में भर्ती हुए थे। वर्तमान समय में वह न्यायालय पैरोकार के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे थे। परिजनों को सूचना दे दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed