फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   havy poll in mornig to midday

सुबह से दोपहर तक जमकर मतदान

Thu, 10 Dec 2015 12:39 AM IST
अमर उजाला/बस्ती
अमर उजाला/बस्ती Updated Thu, 10 Dec 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

 पंचायत चुनाव के अंतिम चरण में सुबह से दोपहर दो बजे तक जमकर वोटिंग हुई। इस दौरान लोगों में मतदान को लेकर उत्साह नजर आया। लोग सुबह से मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए लाइन लगाए रहे।  
सुबह सवा 11 बजे तक बहादुरपुर ब्लॉक के नगर बाजार में स्थित जनता इंटर कालेज में बने बूथ संख्या 129 पर 1023 वोट में 354 वोट, 130 पर 627 में से 239 वोट, 131 पर 658 में 337 वोट, 132 पर 520 में से 301 वोट, 133 पर 623 में से 300 वोट और 134 पर 523 में से 256 वोट डाले जा चुके थे। वहीं 11:45 बजे नगर बाजार के जूनियर हाईस्कूल में बनी बूथ संख्या 123 पर 500 में से 260 वोट, 124 पर 622 में से 370 वोट, 125 पर 524 में से 260, 126 पर 652 में से 268, 127 पर 841 में से 460 और 128 पर 915 में से 439 वोट डाले जा चुके थे। दोपहर सवा बारह बजे प्राथमिक विद्यालय नगर पर बूथ संख्या 135 पर 480 में से 215 वोट, 136 पर 484 में से 267, 136 पर 487 में से 227 मत पड़ चुके थे।
विज्ञापन

विक्रमजोत ब्लॉक के अतिसंवेदनशील प्लस मतदान केंद्र भदोही पर दिन में दो बजे तक बूथ संख्या 78 पर कुल 810 वोट में से 413 मत, 79 पर 850 में से 310 मत पड़े थे। सवा दो बजे के करीब एक अन्य अति संवेदनशील प्लस मतदान केंद्र कलंदरहा पर बूथ संख्या 87 पर 582 वोट में से 394 और बूथ संख्या 86 पर 947 में से 338 वोट पड़े थे। दिन में तीन बजे के करीब नियामतपुर मतदान केंद्र पर बूथ संख्या 64 पर 408 में से 285 वोट, 65 पर 464 में से 338 वोट पोल हो चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 विक्रमजोत कस्बे मे बने मतदान केंद्र पर बूथ संख्या 82 पर 659 में से 245 वोट, 83 पर 698 में से 413 वोट पड़ चुके थे। वहीं चार बजे तक अति संवेदनशील प्लस मतदान केंद्र इमिलिया पर बूथ संख्या 73 पर कुल 587 वोट में से 532 वोट पड़ चुके थे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed