फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   harwania-Gagargar Road Damaged

खरवनिया गागरगाड़ मार्ग पर गिट्टियों के कारण चलना दुश्वार

Mon, 30 May 2022 12:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
harwania-Gagargar  Road Damaged
खरवनिया-गागरगाड़ मार्ग पर पड़ी गिट्टियों पर चलना मजबूरी
विज्ञापन

बनकटी (बस्ती)। खरवनिया से गागरगाड़ मार्ग पर गिट्टियां बिछाकर छोड़ दी गई हैं जिससे राहगीरों को आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जिम्मेदारों से कई बार इसके निर्माण की शिकायत की गई। लेकिन, कोई भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
गौरतलब है कि खरवनिया से गागरगाड़ मार्ग करीब बारह सौ मीटर लंबा है। पीडब्ल्यूडी की ओर से 63.30 लाख रुपये की लागत से इसका निर्माण कराया जा रहा है। खरवनिया प्रधान राम किशुन चौधरी ने बताया कि करीब छह माह से मार्ग पर गिट्टियां बिछाकर छोड़ दी गई हैं। जिस पर चलना जोखिम भरा साबित हो रहा है। सच्चिदानंद चौधरी व घनश्यामा चौधरी कहा कि इस मार्ग से मदरा, खरवनिया, गागर गाड़, रैनिया व संतकबीरनगर नगर जिले के दर्जन भर गांवों के लोग आते जाते हैं। यदि बारिश से पहले इसका निर्माण नहीं कराया गया तो लोगों को आने जाने में परेशानी होगी। सुनील ने बताया कि तमाम प्रयासों के बाद मार्ग डामरीकरण के लिए पास हुआ तो लापरवाही की भेंट चढ़ गया।
विज्ञापन

--
अविलंब काम शुरू करने का दिया गया है निर्देश
खरवनिया से गागरगाड़ मार्ग की शिकायत ग्रामीणों ने की है। अवर अभियंता को निर्देश दिया गया है कि जल्द ही काम शुरू कराएं अन्यथा इसे लापरवाही मानते हुए कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुभनरायण, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed