फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Hanuman Bagh Mahotsav celebrated with cultural programs

Basti News: सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मना हनुमान बाग महोत्सव

Sun, 15 Dec 2024 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 15 Dec 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Hanuman Bagh Mahotsav celebrated with cultural programs
भगवान श्रीराम के चरित्र को जीवन में आत्मसात रकने की जरूरत : सदर विधायक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दुबौलिया। 84 कोसी परिक्रमा के द्वितीय विश्राम स्थल हनुमान बाग चकोही में 12वां हनुमान बाग महोत्सव शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर के विधायक महेंद्र नाथ यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर तथा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। झुल्लुर दादा तथा उनके साथियों ने गीत प्रस्तुत किए।
मुख्य अतिथि ने कहा कि हनुमान बाग चकोही पौराणिक स्थल है, जो मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम से जुड़ा हुआ है। ऐसे स्थलों पर सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन जरूरी है। उन्होंने कहा कि आयोजन की सार्थकता तभी होगी जब हम भगवान श्रीराम के चरित्र को अपने जीवन में आत्मसात करेंगे। कहा कि प्रभु श्रीराम का पूरा जीवन मानव के लिए प्रेरणादाई है यह हमें एक-दूसरे के प्रति प्रेम और स्नेहा का भाव सिखाता है।
विज्ञापन

आयोजक मंडल की ओर से मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का स्मृति चिह्न तथा अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आयोजक प्रेम सागर पाठक ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष दयाशंकर मिश्र ने कहा कि कड़ाके की ठंड में महोत्सव का आयोजन बड़ी बात है। इस मौके पर कप्तानगंज के विधायक कविंद्र चौधरी, राजेश यादव, अवधेश कुमार त्रिपाठी, प्रशांत पाण्डेय, अजय सिंह, तुलसीराम ओझा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed