फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Hamid'house raided in Gonda bomb blast case

गोंडा बम विस्फोट केस में हामिद के घर छापा

Mon, 11 Jan 2021 12:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Hamid'house raided in Gonda bomb blast case
गोंडा बम विस्फोट केस में हामिद के घर छापा
विज्ञापन

बस्ती/कप्तानगंज। रेलवे ई-टिकट आरक्षण के लिए नकली साफ्टवेयर से करोड़ों का घपला करने वाले हामिद अशरफ के कप्तानगंज स्थित आवास व व्यवसायिक प्रतिष्ठान पर रविवार को गोंडा जिले के खोड़ारे थाने की पुलिस टीम ने दबिश दी।
20 जुलाई 2019 को गोंडा जिले के खोड़ारे थाना क्षेत्र के बनगवां स्थित एक निजी स्कूल में हुए बम विस्फोट के मामले में पुलिस को हामिद की तलाश है। हालांकि पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। उसके पिता को हाल में ही जेल भेजा जा चुका है। घर पर एक महिला सिर्फ मिली। पुलिस ने उससे कुछ पूछताछ की। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि हामिद की गिरफ्तारी की कोशिश में आए थे, मगर वह नहीं मिला।
विज्ञापन

असल में उस स्कूल का प्रबंधक शमशेर आलम खान साफ्टवेयर गिरोह के सरगना हामिद अशरफ का दोस्त है। साफ्टवेयर के व्यवस्था में भी दोनों शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, शमशेर ने हामिद से स्कूल चलाने के लिए दो करोड़ रुपये उधार लिए थे। उसे लेकर दोनों के मन में मलाल आ गया। हालांकि माना जा रहा है कि इनका काकस तोड़ने के लिए पुलिस ने दोनों में मतभेद पैदा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हामिद ने स्कूल प्रबंधक शमशेर को जान से मारने की धमकी दी थी। उसके बाद ही स्कूल में विस्फोट की घटना सामने आई। खोड़ारे थाने में पुलिस ने घटना का मुकदमा दर्ज कर मास्टरमाइंड हामिद के दो साथियों वसीम अहमद खां पुत्र रशीद अहमद, निवासी रामगढ़ दरगाह शरीफ, थाना कोतवाली चुनार, जिला मिर्जापुर और शाहिल खान उर्फ मोहम्मद अली पुत्र जमालुद्दीन, निवासी बुनकर कॉलोनी करसड़ा, थाना रोहनिया, जनपद वाराणसी को गिरफ्तार कर काफी कुछ उगलवा लिया था।

तभी से गोंडा पुलिस हामिद की तलाश में है। फरार हामिद के घर करीब तीन माह पूर्व कुर्की की कार्रवाई के लिए अदालत से नोटिस जारी की गई। मगर हामिद के पिता ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया तो उसे स्थगन आदेश मिल गया। इससे पुलिस कुर्की की कार्रवाई नहीं कर पाई। उसके बाद रविवार को टीम उसके घर व प्रतिष्ठान पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed