फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Half the road lost in the bushes

Basti News: झाड़ियों में गुम हो गई आधी सड़क....हर्रैया-बभनान मार्ग पर जान गंवा रहे राहगीर

Mon, 23 Oct 2023 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 23 Oct 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Half the road lost in the bushes
पटरियों पर उगी सघन झाड़ियों के कारण राहगीरों को साइड लेने में हो रही दिक्कत
विज्ञापन

जंगली जानवरों व साइड ने ले पाने के कारण बढ़ रही हैं दुर्घटनाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। हर्रैया से बभनान मार्ग अब जानलेवा हो चुका है। इस पर आए दिन कोई न कोई राहगीर जान गंवा रहा या तो घायल हो रहा है। चार महीने में मार्ग पर पांच राहगीरों की मौत हो चुकी है। हर्रैया और पैकोलिया पुलिस की मानें तो हर दिन कोई न कोई हादसा इस मार्ग पर हो रहा है। पुलिस व स्थानीय लोग इसका कारण पटरियों पर बारिश के कारण उगी सघन झाड़ियों को मान रहे हैं। उनका मानना है कि झाड़ियों के कारण सड़क संकरी हो गई है। ऐसे में राहगीरों को साइड लेने में दिक्कत आ रही है।
राष्ट्रीय राजमार्ग से हर्रैया-बभनान मार्ग निकलता है, जो हसीनाबाद, परसा, बभनान होते हुए गाेंडा तक जाता है। परसा चौराहे से परशुराम होते हुए मखौड़ा व अयोध्या धाम की यात्रा के लिए भी श्रद्धालु इसका प्रयोग करते हैं। इसके सहारे स्वामी नारायण धाम छपिया, गोंडा तक सीधे यात्रा की जा सकती है। बभनान चीनी मिल व डिस्टिलरी को भी यह मार्ग सीधे राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ता है।
विज्ञापन

जिले के तमाम नामी शिक्षण संस्थानों में बड़ी संख्या में विद्यार्थी इसी से आते-जाते हैं। मार्ग की दोनों पटरियों पर सघन झाड़ियां उगी आई हैं। इससे बड़े वाहनों के गुजरते समय साइड लेने में दिक्कत होती है। इसके अलावा झाड़ियों से निकलकर जंगली जानवरों के अचानक सड़क पर आ जाने से वाहन सवार संतुलन खो देते हैं और हादसे का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
हर्रैया-बभनान मार्ग पर हुईं प्रमुख घटनाएं
- 13 जुलाई को कुनगाई खुर्द गांव निवासी काशीराम की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बैरिहवा चौराहे के पास मौत हो गई थी।
- 20 जुलाई को कार की चपेट से भौंखरी गांव निवासी चंद्रिका प्रसाद पूरा पैकोलिया के पास गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
- 14 सितंबर को चोरखरी मोड़ पर हुई दुर्घटना में खोड़ारे थाना क्षेत्र के तिलया गांव निवासी सरौनी की मौत हो गई थी। दो अन्य घायल हो गए थे।
- 24 सितंबर बैरिहवा पुल के पास अज्ञात वाहन की चपेट से सोनहा थाना क्षेत्र के पिटाउट गांव निवासी रविंद्र कुमार और खोड़ारे थाना क्षेत्र क्षेत्र के धीरज की मौत हो गई थी।
- 20 अक्तूबर को आईटीआई के पास हुई दुर्घटना में पैकोलिया थाना क्षेत्र के दिवाकरपुर गांव निवासी 35 वर्षीय सूरज सिंह की मौत हो गई थी।
...
बभनान-हर्रैया मार्ग पर चलने में भी डर लगता है। आए दिन कोई न कोई हादसे में जान गंवा रहा है। अफसरों की गाड़ियां दिनभर इस मार्ग पर दौड़ती रहती हैं। इसके बावजूद झाड़ियों की सफाई नहीं कराई जा रही है।
लक्ष्मी निवास पांडेय, नाथपुर
...
हमारा गांव इसी मार्ग पर बसा हुआ है। आए दिन हो रहे हादसे से गांव के लोग परेशान हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाते-पहुंचाते थक चुका हूं। प्रशासन को चाहिए कि जल्द झाड़ियों को सफाई कराकर हादसों को रोकने का प्रबंध करे।

अजय कुमार पांडेय, भीटी मिश्र
...
कोट
यह मार्ग पीडब्ल्यूडी अयोध्या के तहत आता है। कार्यदायी संस्था को पत्र भेजकर निर्देश दिए गए हैं कि पटरियां से झाड़ियों की सफाई कराएं, ताकि हादसों को रोका जा सके।
-विनोद कुमार पांडेय, एसडीएम, हर्रैया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed