फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Hal-Shashthi is today; mothers will observe a fast for the prosperity of their children.

Basti News: हलषष्ठी आज, संतान की समृद्धि के लिए व्रत रखेंगी माताएं

Wed, 02 Sep 2026 01:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Hal-Shashthi is today; mothers will observe a fast for the prosperity of their children.
गांधीनगर बाजार में पर्व पर महुआ, पत्ता व कुश की खरीदारी करते लोग संवाद
बस्ती। हलषष्ठी (हरछठ) का पर्व बुधवार को आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। संतान की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना के लिए माताएं व्रत रखेंगी और विधि-विधान से पूजा-अर्चना करेंगी। पर्व को लेकर मंगलवार को शहर के बाजारों में काफी चहल-पहल रही। गांधीनगर बाजार में पूजन सामग्री के साथ महुआ, पत्ता, कुश और अन्य सामग्री की खूब बिक्री हुई।
विज्ञापन

शहर के अमहट घाट, मूड़घाट पुल के पास, काली स्थान सहित कई जगहों पर महिलाएं व्रत रखकर पूजा करेंगी। ग्रामीण क्षेत्रों में भी तालाब और अन्य जलाशयों के किनारे पूजा की तैयारियां की गई हैं। व्रती महिलाएं पूजा की वेदी बनाकर हरछठ माता की पूजा करेंगी और हलषष्ठी व भगवान बलराम की कथा सुनेंगी। पूजा के दौरान भैंस के गोबर से पूजा स्थल की दीवार पर हरछठ माता का चित्र बनाया जाता है। इसके बाद भगवान गणेश और माता गौरी की भी पूजा की जाती है।
विज्ञापन

मान्यता है कि भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को भगवान कृष्ण के बड़े भाई बलराम का जन्म हुआ था। बलराम का प्रमुख अस्त्र हल और मूसल था। इसी कारण इस दिन हल, मूसल और बैलों की पूजा करने की परंपरा है। इसे किसानों के प्रमुख त्योहारों में भी माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पं. देवस्य मिश्रा के अनुसार, इस बार षष्ठी तिथि का शुभ मुहूर्त बुधवार सुबह 6:12 बजे से अगले दिन सुबह 4:25 बजे तक रहेगा। बाजार में नए कपड़ों की खरीदारी के साथ पूजा सामग्री की बिक्री भी बढ़ी रही। व्रत में प्रयोग होने वाले केरमुआ के साग और तिन्नी चावल की भी मांग रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed