फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Guruji is not available in schools

Basti News: पटरी पर नहीं लौटी परिषदीय शिक्षा व्यवस्था... विद्यालयों में नहीं मिल रहे गुरुजी

Sat, 16 Sep 2023 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 16 Sep 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
Guruji is not available in schools
बस्ती। परिषदीय स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था पटरी पर नहीं लौट सकी है। कहीं शिक्षकों के अभाव के चलते यह स्कूल मार खा रहे हैं तो कहीं तैनात शिक्षकों की लापरवाही बच्चों के भविष्य पर सवालिया निशान लगा रही है। इसकी गवाही विभागीय रिपोर्ट खुद दे रही हैं। प्रतिमाह विभागीय अधिकारियों के निरीक्षण में विद्यालयों से गुरुजी गैर हाजिर मिल रहे हैं। जिनके वेतन बाधित से लेकर निलंबन तक की कार्रवाई हो रही है।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों की दशा काफी दयनीय है। अधिकांश स्कूलों में पठन-पाठन का माहौल सृजित नहीं हो पा रहा है। इसकी खास वजह गुरुजी ही बन रहे हैं। उनके नियमित स्कूलों में न रहने से विद्यालयों में पठन-पाठन का माहौल खराब हो रहा है। विभागीय अधिकारियों के निरीक्षण में इसकी कलई परत दर परत खुलती जा रही है। आधा दर्जन स्कूल शिक्षक विहीन संचालित हो रहे हैं। इसके अलावा सौ से अधिक स्कूल एकल शिक्षक के सहारे चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


-----------
13 सितंबर : गैरहाजिर 12 शिक्षकों का वेतन बाधित
प्रेरणा पोर्टल के निरीक्षण मॉड्यूल से प्राप्त रिपोर्ट में बिना सूचना के विभिन्न विद्यालयों से गैरहाजिर 12 शिक्षक और शिक्षामित्र पाए गए। बीएसए ने अनुपस्थित लोगों का नो वर्क, नो पे के आधार पर एक दिन का वेतन बाधित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------------
11 सितंबर : कंपोजिट विद्यालय दौलतपुर में बच्चे मिले थे कम

खंड शिक्षाधिकारी हर्रैया के निरीक्षण में कंपोजिट विद्यालय दौलतपुर में प्राइमरी में 13 और जूनियर के महज तीन बच्चे उपस्थित मिले। इसके लिए यहां तैनात पांच शिक्षकों को जिम्मेदार ठहराते हुए अग्रिम आदेश तक वेतन बाधित किया गया। --------------
11 सितंबर : एक शिक्षक निलंबित

11 सितंबर को ही कप्तानगंज ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय सहिजन में तैनात सहायक अध्यापक हरीश चंद्र चौधरी राजनीतिक पचड़े में फंस गए। विभागीय वाट्सएप ग्रुप में पीएम पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में उन्हें निलंबित किया गया। अगले दिन पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी भी की। जेल जाना पड़ा।
--------------

26 अगस्त : 6 शिक्षकों का वेतन बाधित
26 अगस्त को विभिन्न विकास खंड क्षेत्रों के परिषदीय विद्यालयों के निरीक्षण में पांच शिक्षामित्र और एक शिक्षक बिना अवकाश स्वीकृति कराए अनुपस्थित पाए गए। सभी लोगों का नो वर्क-नो पे के आधार पर एक दिन का वेतन बाधित कर दिया गया।

-------------



23 अगस्त : प्रधानाध्यापक निलंबित, दो शिक्षकों को प्रतिकूल प्रविष्टि

23 अगस्त को निरीक्षण में वेलभरिया प्राथमिक विद्यालय बंद मिलने पर प्रधानाध्यापक आभा सिंह को निलंबित किया गया। यहां तैनात दो अन्य शिक्षक दिव्या पांडेय और अंजली श्रीवास्तव को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई।



---------------------

19 अगस्त : गैरहाजिर मिले 6 शिक्षकों का वेतन बाधित

19 अगस्त को एडी बेसिक संजय कुमार शुक्ल के निर्देशन में गठित पांच सदस्यीय मूल्यांकन टीम के अनुश्रवण मूल्यांकन के दौरान दो प्रधानाध्यापक, एक शिक्षामित्र और तीन शिक्षक समेत 6 लोग विद्यालयों में गैर हाजिर मिले। सभी का एक दिन का वेतन बाधित किया गया।


------------------
विद्यालयों में शिक्षकों के शतप्रतिशत उपस्थिति के निर्देश दिए गए हैं। निरंतर निरीक्षण कराया जा रहा है। गैरहाजिर मिलने पर शिक्षकों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।
-अनूप कुमार, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed