फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   gunja shahar

जो बोले सो निहाल से गूंजा शहर

Sun, 05 Jan 2020 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
gunja shahar
बस्ती में कंपनी चौक पर गटका करते युवक। - फोटो : BASTI
जो बोले सो निहाल से गूंजा शहर
विज्ञापन

बस्ती। श्री गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर रविवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा कंपनी बाग, गुरु गोविंद सिंह चौक, फौव्वारा तिराहा, रौता चौराहा, मालवीय रोड से रोडवेज तिराहा होते हुए गांधीनगर, पक्के के बाद कंपनी बाग पहुंचीं। यहां लंगर के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ।
शोभा यात्रा में धार्मिक प्रतीक लेकर सिख वीर आगे चल रहे थे। उनके पीछे गणवेश में पंच प्यारे गुरु गोविंद तेरी जय होवे, वाह-वाह गुरु गोविंद सिंह आपे गुरु चेला का उद्घोष करते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा में गुरुग्रंथ साहेब की सजी हुई सवारी व पंच प्यारे शहरवासियों के आकर्षण का केंद्र रहे। राजे खालसा दल तरन तारन पंजाब की गतका पार्टी ने वीरता, शौर्य का प्रदर्शन किया। यात्रा में ऊंट, घोड़े व पंजाब के बैंड ने लोगों को आकर्षित किया। बोले सो निहाल, सतश्री अकाल के जयघोष से पूरा वातावरण गुंजायमान होता रहा। सेवादारों की ओर से यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को जलपान कराया गया। सेवक जगवीर सिंह ने बताया कि सात जनवरी को कीर्तन दरबार और लंगर का आयोजन किया जा रहा है। ज्ञानी गगनदीप सिंह ने गुरुग्रंथ साहेब के श्रीचरणों में अरदास कर मंगलमय कामना की। महेंद्र सिंह पप्पू के परिजनों ने लंगर में सेवादार की भूमिका निभाई।
विज्ञापन

इस मौके पर श्रीचंद्रपाल सिंह, हरी सिंह, भूरे सिंह, चंद्र सिंह, हंसराज सिंह, प्रीतम सिंह, हरी सिंह, कुलदीप सिंह, हरदीप सिंह, अमृत पाल सिंह, इंद्रपाल सिंह, जोगेंद्र सिंह, करन सिंह, सैंकी सिंह, प्रमोद सूरी, सर्वजीत सिंह, बलजीत सिंह, हरंबंश सिंह ‘प्रधान’ कुलवेंद्र सिंह, दिलप्रीत सिंह, दिलजोत सिंह, सैबी सिंह, इंद्रदीप सिंह, सिफत सिंह, जसवीर सिंह, जगजीत सिंह, कुलवेंद्र सिंह, गुरूमीत सिंह, सुरेंद्र पाल सिंह, रघुवीर सिंह, दमन प्रीत सिंह, कंवल जीत सिंह, गुरुविंदर सिंह, प्रीतम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed