{"_id":"5c7d7732bdec22146f513d32","slug":"gungja-har-har-mahadev-in-the-pagoda","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवालयों में गूंजा हर-हर महादेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवालयों में गूंजा हर-हर महादेव
Tue, 05 Mar 2019 12:36 AM IST
राकेश पांडेय
बस्ती (ब्यूरो)
बस्ती (ब्यूरो)
Published by: राकेश पांडेय
Updated Tue, 05 Mar 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
शिवालयों में गूंजा हर-हर महादेव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। शिवरात्रि पर्व पर देवाधिदेव महादेव को लोग अपने-अपने ढंग से मनाते नजर आए। जिले के विभिन्न शिवालयों में भक्तों की भीड़ लगी रही। प्रसिद्ध बाबा भद्रेश्वरनाथ धाम में रविवार को आधी रात के बाद से ही कपाट जलाभिषेक के लिए खोल दिए गए।
बाबा भद्रेश्वरनाथ धाम में देर शाम तक पूजन अर्चन का दौर चलता रहा। यहां आयोजित मेले में भक्तों ने घरेलू सामानों की खरीदारी की। सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। वाहनों की पार्किंग के कारण बस्ती-महुली मार्ग से भद्रेश्वरनाथ धाम तक लोगों को पैदल निकलना पड़ा। रास्ते में और मंदिर के गर्भगृह तक महिला पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गई थी। मंदिर व मेला परिसर में आने जाने वालों की सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी की जाती रही।शहर के अमहटघाट स्थित शिव मंदिर परिसर में सनातन धर्म चेतना चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया था। जहां काफी संख्या में लोग रुद्राभिषेक में शामिल हुए। अध्यक्ष राजेश मिश्रा ने कहा कि ट्रस्ट का उद्देश्य सनातन संस्कृति को बढ़ावा देना है। कहा कि धर्म हमें आपस में जोड़े रखने का कार्य करता है। जन सहयोग से रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रदीप चंद्र पांडेय, महेंद्र सिंह, राजेश चित्रगुप्त, आशीष श्रीवास्तव, महेंद्र तिवारी, अनूप मिश्र, विशाल पांडेय, अजय श्रीवास्तव, राकेश चंद्र श्रीवास्तव, दीन दयाल तिवारी, राज प्रकाश, अर्जुन भाष्कर, शंकरलाल प्रजापति दिनेश पांडेय आदि मौजूद रहे। ओड़वारा क्षेत्र के प्राचीन शिव मंदिर देवरिया माफी और कड़ार खास में श्रद्धालुओं ने भोर से ही जलाभिषेक शुरू कर दिया। पूरा क्षेत्र हर हर महादेव के जयकारों से गूंजता रहा। महिलाओं की भागीदारी ज्यादा रही। कोई मन्नत पूरी कराने आया था तो कुछ कथा और प्रसाद के लिए लाइन में लगे रहे। दोनों मंदिरों पर छोटे बच्चों का मुंडन भी कराया गया। सोमवार को भोर में श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंच गई थी। देवरिया मंदिर पर मुंडेरवा पुलिस और कड़ार मंदिर पर पुरानी बस्ती के जवान मुस्तैद रहे। बस्ती-कांटे मार्ग पर भीड़ को देखते हुए बड़े वाहनों का मेला परिसर में प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया था।