फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Gulfam and Muskaan won in 100 meter race

Basti News: 100 मीटर दौड़ में गुलफाम और मुस्कान ने बाजी मारी

Sun, 10 Nov 2024 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 10 Nov 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
Gulfam and Muskaan won in 100 meter race
रामनगर ब्लॉक की बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं-
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। रामनगर ब्लॉक की बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को उच्च प्राथमिक स्तर प्रतियोगिता का आयोजन उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़ोखर के परिसर में किया गया। 100 मीटर दौड़ में न्याय पंचायत शंकरपुर के गुलफाम ने प्रथम व रामनगर न्याय पंचायत के दीनदयाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
100 मीटर बालिका वर्ग दौड़ में न्याय पंचायत बड़ोखर की मुस्कान ने प्रथम तथा न्याय पंचायत धोषण की अंशिका ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में न्याय पंचायत बड़ोखर के संदीप ने प्रथम तथा न्याय पंचायत नारखोरिया के शमसुद्दीन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर बालिका मे बड़ोखर की नेहा प्रथम और तुसायल से मुस्कान ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया
विज्ञापन

खो-खो बालिका वर्ग में न्याय पंचायत बड़ोखर विजेता तथा नारखोरिया न्याय पंचायत उपविजेता रही। कबड्डी बालक वर्ग में रामनगर न्याय पंचायत विजेता तथा बड़ोखर उपविजेता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबी कूद बालक वर्ग में न्याय पंचायत भानपुर के सुनील प्रथम, न्याय पंचायत शंकरपुर के सहनवाज द्वितीय तथा न्याय पंचायत नारखोरिया के अनीश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका बर्ग मे तुसायल की मुस्कान ने प्रथम तथा कलंदर नगर की संध्या ने द्वितीय तथा धोषण की अंशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष रवि प्रताप सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed