{"_id":"693091feabea27aa6b00ddaa","slug":"gujarat-police-arrested-battupur-teacher-basti-news-c-207-1-sgkp1006-148876-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: गुजरात पुलिस ने बट्टूपुर के शिक्षक को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: गुजरात पुलिस ने बट्टूपुर के शिक्षक को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
कप्तानगंज (बस्ती)। कप्तानगंज ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय बट्टूपुर में तैनात सहायक अध्यापक सुरेश सिंह को गुजरात पुलिस ने बुधवार दोपहर स्कूल से गिरफ्तार कर लिया। सहारा इंडिया के धन लेनदेन में हेराफेरी के करीब पंद्रह साल पुराने मामले में आरोपित चल रहे सुरेश सिंह की तलाश गुजरात पुलिस पिछले एक महीने से कर रही थी।
नगर थाना क्षेत्र के महुआ डाबर निवासी सुरेश सिंह पुत्र फौजदार सिंह पर वर्ष 2010 में गुजरात में सहारा इंडिया के निवेशकों के पैसों में गड़बड़ी का केस दर्ज हुआ था। मामले में उन पर चार्जशीट भी दाखिल की गई थी। आरोप है कि केस दर्ज होने के बाद सुरेश सिंह गुजरात छोड़कर बस्ती आ गए।
सूत्रों के अनुसार गुजरात क्राइम ब्रांच की टीम बुधवार दोपहर लगभग 1 बजे स्कूल पहुंची। टीम ने परिसर की घेराबंदी करते हुए बाउंड्रीवाल फांद कर सुरेश सिंह को हिरासत में ले लिया। इसके बाद उन्हें नगर थाने ले जाकर कई घंटे तक पूछताछ की मेडिकल कराने के बाद नगर थाने के सुपुर्द किया है।
विज्ञापन
गुजरात पुलिस बृहस्पतिवार को कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड लेकर सुरेश सिंह को गुजरात ले जाने की तैयारी में है। एसओ विश्वमोहन राय ने बताया कि वारंट जारी होने पर गुजरात पुलिस आई है। संवाद