फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   green signal for third year recognition of medical college

मेडिकल कॉलेज को तीसरे वर्ष की मान्यता को हरी झंडी

Thu, 19 Aug 2021 12:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
green signal for third year recognition of medical college
मेडिकल कॉलेज को तीसरे वर्ष की मान्यता को हरी झंडी
विज्ञापन

- मेडिकल कौंसिल आफ इंडिया ने दी मान्यता
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले में दो वर्ष पहले स्थापित महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज में तीसरे वर्ष के पठन-पाठन के लिए एमसीआई की हरी झंडी मिल गई है। मान्यता का पत्र बुुधवार को एमसीआई ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन को भेजा है। अब तक यहां दो वर्ष तक के पाठ्यक्रम को मंजूरी थी। मान्यता के सभी मानक पूरे कराने के बाद एमसीआई ने सर्वे किया था। अब मेडिकल द्वितीय वर्ष के छात्र तीसरे वर्ष की भी पढ़ाई यहीं जारी रखेंगे।
उल्लेखनीय है कि दो वर्ष पहले अपने जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना हुई थी। तब यहां केवल एक वर्ष की मान्यता थी। इसके बाद जब द्वितीय वर्ष में एमबीबीएस के बच्चे पहुंचे तो एमसीआई ने पहले सर्वे किया और मानकों पर खरा पाए जाने के बाद दूसरे वर्ष की मान्यता दे दी थी। नियमानुसार जब तक एमसीआई संसाधनों व अन्य तकनीकी बिंदुओं को सत्यापित न कर ले तब तक मान्यता नहीं दी जाती है। पिछले वर्ष यहां टीम ने पड़ताल के बाद उसी समय निर्देश दिया था कि तीसरे वर्ष की तैयारी अभी से शुरू कर दें। कोविड-19 के चलते इस वर्ष एमसीआई की टीम ने सब कुछ आनलाइन करने क निर्देश दिया। इसके बाद तैयारियों का दिल्ली से ही ऑनलाइन सर्वे हुआ और तीसरे वर्ष के सभी मानक पूरा होने के बाद मान्यता को हरी झंडी दे दी।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि एमसीआई के सभी मानक पूरे कर दिए गए हैं। इसके चलते अब यहां तीसरे वर्ष की पढ़ाई के लिए सब कुछ तैयार है। द्वितीय वर्ष पूरा करने वाले छात्रों को अगले वर्ष में प्रवेश कराने की पूरी तैयारी का खाका तैयार कर लिया गया है। एमसीआई ने ऑनलाइन जितने भी मानक पूरे करने का निर्देश दिया था, उसका शत प्रतिशत पालन कर लिया गया। कॉलेज में संसाधनों की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed