फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Green fodder crisis in the coastal villages of Saryu

सरयू के तटवर्ती गांवों में हरे चारे का संकट

Sun, 01 Aug 2021 11:41 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Green fodder crisis in the coastal villages of Saryu
दुबौलिया के सुविखा बाबू गांव में बाढ़ के पानी में डूबी झोपड़ी। - फोटो : BASTI
सरयू के तटवर्ती गांवों में हरे चारे का संकट
विज्ञापन

दुबौलिया (बस्ती)। सरयू नदी का जलस्तर शनिवार दोपहर तक तेजी से बढ़ा लेकिन शाम होते-होते स्थिर हो गया। केंद्रीय जल आयोग अयोध्या ने बताया कि रविवार को जलस्तर लाल निशान 92.73 मीटर से दो सेंटीमीटर नीचे 92.71 पर स्थिर रहा। जलस्तर बढ़ने से कई गांवों में बाढ़ का पानी पहुंचना शुरु हो गया है। तटवर्ती गांवों में मवेशियों के लिए हरे चारे का संकट पैदा हो गया है।

बाढ़ प्रवाहित सुविखा बाबू गांव में लोगों की समस्याएं बढ़ रही हैं। दैनिक जरूरतें नाव के सहारे पूरी हो पा रही हैं। कई दिनों से मैरुंड होने के कारण मवेशियों के लिए चारे का इंतजाम नहीं हो पा रहा है। जिसे लेकर पशुपालक खासे परेशान हैं। उनका कहना है कि चारों ओर पानी लगने से चारे के लिए हरी घास नहीं मिल पा रही है। अशोकपुर ग्राम पंचायत के तमाम मजरे, भुवरिया, विशुनदासपुर की अनुसूचित बस्ती, खजांचीपुर का एक पुरवे की ओर तेजी से पानी फैल रहा है। गौरा-सैफाबाद तटबंध के भनखरपुर गांव के सामने रविवार को हल्की कटान हो रही थी। टकटकवा से लेकर दलपतपुर के सामने तक तटबंध पर पानी दबाव बना हुआ है। तटबंध एसडीओ हरिश्चंद्र ने बताया कि जलस्तर बढ़ रहा है फिलहाल तटबंध पर कोई खतरा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed