फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Grant will be given for marriage of daughters of poor families

Basti News: गरीब परिवारों की बेटियों की शादी के लिए मिलेगा अनुदान

Fri, 11 Apr 2025 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 11 Apr 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Grant will be given for marriage of daughters of poor families
बस्ती। समाज कल्याण विभाग ने नए वित्तीय वर्ष में अनुसूचित जाति एवं सामान्य वर्ग की बेटियों के लिए शादी अनुदान योजना चालू की है। पात्र व्यक्ति ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। शादी की तिथि से 90 दिन पहले व 90 दिन बाद तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। पात्रता की श्रेणी में आने वाले आवेदकों को बीस हजार रुपये अनुदान मिलेगा। परशुरामपुर ब्लाक में तैनात एडीओ समाज कल्याण संदीप कुमार सिंह ने बताया कि आवेदक की आय गरीबी रेखा शहरी क्षेत्र के लिए 56,460 प्रतिवर्ष व ग्रामीण क्षेत्र के लिए 46,080 प्रतिवर्ष के अंतर्गत होनी चाहिए। योजना में विधवा एवं दिव्यांग आवेदकों को वरियता दी जाएगी। एक परिवार की अधिकतम दो बेटियों को शादी अनुदान योजना का लाभ मिलेगा। पहले आओ, पहले पाओ सिद्धांत के अनुरूप बजट की सीमा तक प्राप्त आवेदन पत्रों पर नियमानुसार निर्धारित अनुदान का भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed