फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   grand festival begins

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ चंगेरवा महोत्सव शुरू 

Mon, 04 Apr 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 04 Apr 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
grand festival begins
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राज किशोर सिंह ने उद्घाटन किया। - फोटो : रमेश मिश्र
बस्ती। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ चार दिवसीय शुभम नगर चंगेरवा महोत्सव का आगाज हो गया। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राज किशोर सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सांस्कृतिक और सामाजिक उत्थान के साथ गांवों को स्मार्ट गांव बनाकर शहरों की सुविधाएं गांवों तक पहुंचाने की योजना को क्रियान्वित करेगी। गांवों को 18 घंटे और शहरों को 22 घंटे बिजली की आपूर्ति करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। मंडल स्तर पर पीजीआई जैसा पशु अस्पताल और प्रत्येक ब्लाक में पशु एंबुलेंस सेवा की शुरुआत कर सरकार ने पशु धन विकास और कृषकों के लिए अहम कार्य किया है। 
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि महोत्सव से स्थानीय लोगों का आर्थिक और सांस्कृतिक विकास होता है तथा ज्ञान की नवीनतम जानकारियां मिलती हैं। आज ही के दिन ही शुभम सिंह का जन्म हुआ था उन्हीं की स्मृति में यह आयोजन किया जाता है। कहा कि आज ही उनके नाती के बरही का भी कार्यक्रम है। इससे पहले स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। 
विज्ञापन

इसके पूर्व आयोजन समिति के अध्यक्ष और ऊर्जा सलाहकार बृज किशोर सिंह डिंपल ने मंत्री का स्वागत किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह शानू, सपा जिलाध्यक्ष राजकपूर यादव, एसपी कृपा शंकर सिंह, अनिल दुबे, राणा सिंह, हरि प्रकाश चौधरी, मुन्ना चौधरी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में श्रम विभाग के लाभार्थियों में साइकिल का भी वितरण किया गया। संचालन शुभम नगर चंगेरवा महोत्सव समिति के महा सचिव खादिम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed