{"_id":"59f373534f1c1b59678b80a1","slug":"grame-vikas-ayukat-inspected-avvaas","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम विकास आयुक्त ने जानी आवास की हकीकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम विकास आयुक्त ने जानी आवास की हकीकत
basti
Updated Fri, 27 Oct 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
जायजा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
दुबौलिया/ कप्तानगंज। ग्राम विकास आयुक्त बीके भागवत ने डिगंरापुर ग्राम पंचायत में पीएम व इंदिरा आवास की जांच की। शुक्रवार को जायजा लेने पहुंचे भागवत ने आवास के लाभार्थियों के बैंक में आई रकम और जोगवापुर, रखौनवा, गोड़ियना में सूची में दर्ज पात्रों से अन्य जानकारियां लीं।
गांव के राम पाल, बर्फीलाल, जियालाल, सत्यराम, कन्हई, रमई, सुभावती व रमावती ने आवास न मिलने की शिकायत की। वर्ष 2017-18 में 22 लोगों को पीएम आवास मिला हैं। जबकि गांव में अनुसूचित जाति की आबादी कहीं ज्यादा है। कई पात्र आवास न मिलने की शिकायत ग्राम आयुक्त से किए। पीडी आरपी सिंह व बीडीओ महेंद्र कुमार पांडेय आवास के सिरेंडर करने के बारे में आयुक्त को जानकारी दी। जबकि पुराने इंदिरा आवास के लाभार्थियों से पूछताछ भी की। गांव के नंदलाल ने इंदिरा आवास जर्जर होने की शिकायत की। इस मौके पर एडीओ पंचायत प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, बजरंग बाण चौधरी, सेक्रेटरी अरुण कुमार, संदीप कुमार चौधरी, टीए दिनेश शुक्ल, विजय दूबे आदि मौजूद रहे।
कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार के रानीपुर एवं बनहा गांव में अपर आयुक्त बीके भागवत ने प्रधानमंत्री आवास योजना के गुणवत्ता की जांच की गई। रानीपुर गांव मे प्रधानमंत्री आवास योजना के ममता पत्नी ओमप्रकाश, संगीता पत्नी नंदलाल व संगीता पत्नी मंगरु के बने आवास की गुणवत्ता देखी। मैना देवी पत्नी राम लौट के निर्माणाधीन पीएम आवास देखा। गांव के 343 शौचालयों के सापेक्ष 70 शौचालय बनकर तैयार होने और 50 के कार्य की प्रगति देखकर संतुष्ट दिखे। प्रधान राजपति चौधरी उर्फ वीके चौधरी को गुणवत्ता के लिए धन्यवाद दिया। इस मौके पर प्रभारी बीडीओ आरपी सिंह, ग्राम विकास अधिकारी संतराम चौधरी, सुजीत कुमार आदि मौजूद रहे। दुबौला प्रतिनिधि के अनुसार गौर ब्लॉक के चनईपुर गांव में शौचालय व आवास की जांच किया।