फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Grain burnt and chickens died due to fire

Basti News: आग लगने से अनाज जला, मुर्गियां मरीं

Sat, 17 May 2025 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 17 May 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Grain burnt and chickens died due to fire
टिनिच। गौर थाना क्षेत्र के टिनिच पुलिस चौकी के कूपनगर गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग से साइकिल, अनाज व मुर्गियां जल गईं। यहां के जाकिर अली के घर में बृहस्पतिवार को शाम पांच बजे चरनी के पश्चिम में एकाएक आग लग गई। आसपास के लोगों ने शोर मचाया। लोगों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया। उस समय गांव के इंसान अली के यहां बरात आई थी। आग की जानकारी होते ही गांव के लोगों के साथ बराती भी आग बुझाने में जुट गए। सबके प्रयास से बड़ी घटना बच गई। संवाद
विज्ञापन

रघुनाथपुर में मारपीट, केस दर्ज नहीं
वाल्टरगंज। थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में 14 मई की शाम को हुई मारपीट की वारदात में मां, बेटी और एक नाबालिग घायल हो गया। पीड़िता ने इस संबंध में अगले ही दिन थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन केस दर्ज नहीं किया गया। जबकि आरोपी गांव में घूमकर असहाय गरीब महिला को धमकी दे रहे हैं। विपक्षियों पर किशन (10) तथा उसकी मां जितना देवी को मार-पीट कर घायल कर देने का आरोप है। थानाध्यक्ष उमा शंकर तिवारी ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

शाखा प्रबंधक ने दी तहरीर
सोनहा। भानपुर एसआईबी बैंक के शाखा प्रबंधक विमल कुमार शुक्ल ने पुलिस को तहरीर दी है। आरोप लगाया है कि इसी क्षेत्र के धवाय निवासी एक व्यक्ति दूसरे की एफडी पर अपना नाम लिखकर काफी दिनों से भुगतान का दबाव बना रहा है। जानकारी होने के बाद उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। एफडी की छायाप्रति में शाखा के ग्राहक रामफेर यादव का नाम है। शाखा प्रबंधक ने कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed