फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   gradually 15 animals dead

एक-एक कर 15 दुधारू पशुओं की मौत

Wed, 13 Jan 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 13 Jan 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। शहर से सटे गांव महरीपुर में दुधारू पशुओं के मरने की महामारी फैल
विज्ञापन
गई। हफ्ते भर के भीतर एक-एक कर 15 गाय और भैंसों की मौत हो गई। इससे दहशत में जी रहे पशुपालकों को लाखों रुपये की हानि उठानी पड़ी है। अभी गांव में कई पशु बीमार हैं। मगर पशुपालन विभाग के डॉक्टर ग्रामीणों के बुलाने पर भी नहीं जा रहे हैं।

मंडल मुख्यालय से करीब पांच-सात किलोमीटर दूरी पर महरीपुर गांव में एक हफ्ते के भीतर फैली बीमारी से आठ गाय और दस भैंसों की मौत हो चुकी है। सबसे पहले पशुपालक मारकंडे सिंह की एक गाय और एक भैंस की बीमारी के चलते मौत हुई। इसके बाद कन्हैया बक्श सिंह की भैंस की मौत हुई।

फिर क्या? पशुओं के मरने और बीमार होने का शुरू हुआ सिलसिला अभी तक नहीं थमा है। इसी हफ्ते में पशुपालक वीरेंद्र सिंह की दो गाय और उसका एक बच्चा, रामजीत यादव की दो भैंस व उसका बच्चा, राम निहोर यादव की एक गाय व एक भैंस, धनेश्वर सिंह की एक गाय, राम अजोर यादव की एक गाय और राधेश्याम यादव की दो भैंस अब तक मर चुकी हैं।

इसी तरह तमाम पशुपालकों के पशु अभी भी बीमार हैं। अपने पशुओं को लेकर चिंतिंत पशुपालकों को खौफ सता रहा है, कहीं उनके भी पशु बीमारी का शिकार न हो जायें। गांव में रामदास गौंड़ की एक गाय व उसका बच्चा, हरीश की एक गाय,राधेश्याम यादव की एक भैंस, परशुराम सिंह की तीन भैंस और राम सिंह की एक गाय बीमार है।

पशुओं के बीमार होने की जानकारी आई है। इस पर विभागीय चिकित्सकों को इलाज के लिए कहा गया है। अगर अधिक संख्या में पशु मर रहे हैं तो चिंता की बात है, जिन पशुपालकों के पशु बीमार हैं। उनके इलाज के लिये टीम को भेजा जायेगा। -डॉ. जीसी द्विवेदी,  अपर निदेशक पशुपालन, बस्ती मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed