{"_id":"688bd18a0b9969caab01f187","slug":"gp-cricket-academy-defeated-khair-basti-by-six-wickets-basti-news-c-207-1-bst1005-141204-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: जीपी क्रिकेट एकेडमी को खैर बस्ती ने छह विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: जीपी क्रिकेट एकेडमी को खैर बस्ती ने छह विकेट से हराया
Fri, 01 Aug 2025 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 01 Aug 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। खैर क्रिकेट ग्राउंड पर बृहस्पतिवार को जीपी क्रिकेट अकादमी मेंहदावल संतकबीरनगर और खैर क्रिकेट एकेडमी बस्ती के बीच मैच खेला गया। खैर बस्ती की टीम ने बेहतर प्रदर्शन कर जीपी टीम को छह विकेट से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
निर्धारित 30 ओवर के मुकाबले में जीपी क्रिकेट अकादमी मेंहदावल ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जीपी क्रिकेट अकादमी मेंहदावल की टीम 30 ओवर में 174 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से कार्तिक त्रिपाठी ने 45, सुमित अग्रहरि 30 और प्रशांत गुप्ता ने 25 रन बनाए। खैर क्रिकेट अकादमी की ओर से हसन और मोहम्मद फहद ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी खैर क्रिकेट अकादमी की टीम ने मुशाहिद की ताबड़तोड़ नाबाद 80 रनों की पारी के बदौलत मात्र 18.2 ओवर में ही लक्ष्य को प्राप्त कर मैच को जीत लिया। इसके अलावा टीम की ओर से शुभम वर्मा 27 और हार्दिक पांडे ने 20 रनों की पारी खेली। जेपी क्रिकेट अकादमी मेंहदावल की ओर से आदर्श शर्मा और कार्तिक त्रिपाठी ने एक-एक विकेट लिए। शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी करने वाले मुशाहिद को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। कोच आलोक वर्मा ने विजेता टीम खिलाड़ियों और उप विजेता टीम को सम्मानित कर हौसला बढ़ाया। कहा कि लीग मैच में टीमें बेहतर प्रदर्शन कर लोगों का ध्यान खींच रही हैं।
ओरीजोत में की गई सफाई और फाॅगिंग
बस्ती। नगर पालिका क्षेत्र के ओरीजोत एवं तुर्कहिया में बृहस्पतिवार को विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत सफाई कार्य हुआ। कर्मचारी सड़क पटरियों की सफाई करते हुए एंटी लार्वा छिड़काव और फॉगिंग किया गया। ईओ अंगद गुप्ता ने बताया कि सभी वार्डो में अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत नालियों की सफाई कराई जा रही है तथा मोहल्लेवासियों को भी सफाई के प्रति प्रेरित किया जा रहा है। वहीं मलेरिया विभाग ने भी मच्छरों से बचाव के लिए लोगों को जागरूक कर रहा है। इस दौरान मलेरिया इंस्पेक्टर ज्योति सिंह और अर्बन हेल्थ कोआर्डिनेटर सचिन चौरसिया आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
डायट में शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण
बस्ती। प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों के शिक्षकाें का प्रशिक्षण डायट में बृहस्पतिवार को चौथे दिन भी जारी रहा। पांच दिवसीय इस प्रशिक्षण में शिक्षकों को कई विषयों में प्रशिक्षित किया जा रहा है।
डायट प्रशिक्षक अलाउद्दीन ने बताया कि शिक्षकों को सुरक्षा एवं संरक्षा के विषय में प्रशिक्षित किया गया। सुरक्षा और संरक्षा विद्यालयों का एक महत्वपूर्ण पहलू है और इसकी जानकारी शिक्षकों के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को भी होनी चाहिए। स्कूल में बच्चे सुरक्षित रहें और किसी भी विषम परिस्थिति में कैसे बचाव किया जाए, इसके बारे में शिक्षकों को पूरी जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को विभिन्न विषयों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शिक्षक बच्चों को शिक्षा देने के साथ साथ उनके जीवन के हर पहलू की समस्याओं का समाधान कर सकें। संवाद