फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Govindnagar Sugar Mill employees will get their pending allowance

Basti News: गोविंदनगर शुगर मिल के कर्मचारियों को मिलेगा बकाया भत्ता

Mon, 23 Feb 2026 01:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Govindnagar Sugar Mill employees will get their pending allowance
चीनी मिल परिसर में आदेश पारित होने पर खुशी मनाते कर्मी स्रोत संगठन
बस्ती। गोविंदनगर शुगर मिल वाल्टरगंज के कर्मचारियों को पिछले सात वर्षों से भत्ता नहीं मिल पा रहा है। मिल प्रबंधन की ओर से बकाया भत्ता भुगतान न किए जाने पर कर्मचारियों ने उप श्रम आयुक्त से बकाया भुगतान दिलाने का आग्रह किया था। जहां, सेवायोजक और कर्मचारियों की बात सुनने के बाद भुगतान संबंधी आदेश पारित किया गया।
विज्ञापन

उप श्रमा आयुक्त रचना केसरवानी ने मिल प्रबंधन तंत्र को आदेश दिया है कि 209 मिल कर्मचारियों को लगभग 14 करोड़ रुपये श्रमिक रिटेनिंग अलाउंस का भुगतान 30 दिन के भीतर सुनिश्चित कराया जाए। इससे मिल कर्मियों में खुशी की माहौल है। रविवार को मिल परिसर में कर्मचारियों ने एक दूसरे को मिठाइयां खिलाकर खुशियां साझा किए। सत्येन्द्र बहादुर सिंह व अन्य बनाम मेसर्स गोविंदनगर शुगर मिल वाल्टरगंज के मामले में अलग-अलग आदेशों में उप श्रम आयुक्त ने कुल करीब 14 करोड़ रुपये का श्रमिक रिटेनिंग अनाउंस देने का आदेश दिया है। यदि निर्धारित समय में बकाया राशि का भुगतान न किया गया तो जिलाधिकारी के माध्यम से वसूली प्रमाण-पत्र जारी किया जाएगा। उप श्रम आयुक्त रचना केसरवानी का कहना है कि दोनों पक्ष की सुनवाई के बाद आदेश पारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed