फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Govardhan Puja held in temples... Bhandara also organized

Basti News: मंदिरों में हुई गोवर्धन पूजा... भंडारे का भी आयोजन

Thu, 16 Nov 2023 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 16 Nov 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Govardhan Puja held in temples... Bhandara also organized
बस्ती। यम द्वितया के दिन बुधवार को मठ- मंदिरों में भी पूजन- अर्चन का दौर दिन भर चला। इस दिन गोवर्धन पूजा का विशेष महत्व हैं। घंट, घड़ियाल की गूंज में अन्नकूट उत्सव मनाया गया। भंडारे का प्रसाद वितरित हुआ।
विज्ञापन

पुरानी बस्ती में स्थित सिद्ध पीठ पौराणिक श्री महाकाली मंदिर परिसर में अन्नकूट उत्सव की छटा बिखरी। वृहद भंडारे की शुरूआत शाम 7.30 बजे से किया गया। यह देर रात तक चला। महिलाएं, बच्चे, पुरुष बड़ी संख्या में पूजन और भंडारे में शामिल हुए। मंदिर के पीठाधीश्वर पं. संजय शुक्ल ने बताया कि अन्नकूट उत्सव का आयोजन 55 वर्ष से लगातार हो रहा है। सेवादार के रूप में अर्जुन गिरोत्रा, सिद्धेश सिन्हा, मनोज गुप्ता, रमेश, कृष्णा, संदीप शुक्ल, अंकित कसौधन, अश्वनी कसौधन, नीरज रावत आदि ने श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन

---------------
सामूहिक रूप से मनाया गया भाईदूज पर्व
पुरानी बस्ती के राजा मैदान में भाईदूज पर्व सामूहिक रूप से मनाया गया। यहां बहनों भाइयों को इस दिन का विशेष पकवान फरा आदि खिलाकर उनके लंबी उम्र की कामना की। इस दौरान भाई दूज की प्रचलित कथा का सभी श्रवण किया। कंचन कसौधन ने बताया कि भाई दूज का त्योहार कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया को मनाया जाता है। यह भाई बहन के प्रेम का प्रतीक है। इस दिन भाई बहन को साथ-साथ यमुना स्नान करना, तिलक लगाना तथा बहन के घर भोजन करना बहुत फलदाई होता है। बहन-भाई की पूजा कर उसके दीर्घायु तथा अपने सुहाग की कामना के साथ यमराज से प्रार्थना करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed