{"_id":"57167e354f1c1bc1148b4936","slug":"gorakhpur-defeated-deoria-in-hocky","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉकी के मुकाबले में गोरखपुर ने देवरिया को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉकी के मुकाबले में गोरखपुर ने देवरिया को हराया
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
जनपदीय हॉकी एवं हैडबॉल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते एसपी कृपा शंकर सिंह।
- फोटो : रमेश मिश्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। शहीद सत्यवान सिंह रिजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित 65वीं पुलिस अंतर्जनपदीय हॉकी और हैडबॉल प्रतियोगिता में बस्ती, संतकबीरनगर, गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज, कुशीनगर और बहराइच जिले की टीमें शामिल हुई है। प्रतियोगिता के पहले दिन प्रथम पाली में हाॅकी के मैच हुए।
मंगलवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ एसपी कृपाशंकर सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। पहला मैच गोरखपुर और देवरिया पुलिस की टीमों के बीच खेला गया। इसमें गोरखपुर के खिलाड़ी भारी पड़े और उन्होंने यह मुकाबला 2-1 से जीत लिया। दूसरा हॉकी मैच बहराइच पुलिस और संतकबीरनगर पुलिस की टीम के बीच खेला गया। यह मुुकाबला एकतरफा साबित हुआ और बहराइच की टीम ने संतकबीरनगर को 2-0 से हरा दिया। हॉकी के अंतिम मुकाबले में कुशीनगर का मुकाबला महराजगंज से हुआ। इसमें कुशीनगर 1-0 से विजयी रहा। द्वितीय पाली में शाम को हैंडबॉल के मुकाबले हुए।
पहला मैच बहराइच बनाम कुशीनगर का हुआ। इसमें बहराइच 3-2 से विजयी रहा। दूसरे मैच में बस्ती का मुकाबला महराजगंज से हुआ। इसमे बस्ती 6-5 के अंतर से विजयी रहा। तीसरे मुकाबले में देवरिया ने संतकबीरनगर को 3-2 के अंतर हरा दिया। ये रहे मैच के रेफरी ः हाकी मैच के रेफरी वसीम अकरम, अजय श्रीवास्तव और शत्रुघ्न प्रजापति रहेे। वहीं हैंडबाल के निर्णायक मंडल में हिना खातून, रसीद अहमद, सुगंध यादव और विकास उपाध्याय रहे।
विज्ञापन
खेल जीवन का अहम हिस्सा:एसपी
इस मौके पर एसपी कृपाशंकर सिंह ने कहा कि पुलिस कर्मियों को फिट एंड फाइन रखने के लिए खेल भी जरूरी है। खेल जीवन का एक अहम हिस्सा है जिससे शरीर स्वस्थ रहता है और स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ दिमाग रहता है। प्रतियोगिता के विशिष्ट अतिथि डा. रमेश चंद्र श्रीवास्तव, क्रीड़ाधिकारी सुरेश बोनकर, एक सीमेंट कंपनी के अधिकारी त्रिभुवन तिवारी रहे। इस मौके पर सीओ सिटी पंकज कुमार सिंह, सीओ कलवारी पवन गौतम, सीओ हर्रैया कृष्ण मुरारी, प्रभारी आरआई मुकेश शर्मा, जिला अग्निशमन अधिकारी सुरेंद्र चौबे, एसपी के पीआरओ डीके मिश्र आदि मौजूद रहे।