फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   goods train derail00

डिरेल हुई मालगाड़ी, आधा दर्जन ट्रेनों का आवागमन बाधित

Tue, 19 Feb 2019 11:19 PM IST
basti Published by: राकेश पांडेय Updated Tue, 19 Feb 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
goods train derail00
मरम्मत करते कर्मचारी। - फोटो : amar ujala
बस्ती। रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की शाम तब अफरातफरी मच गई जब बस्ती यार्ड में शाम 4:40 बजे एक मालगाड़ी डिरेल हो गई। इस गाड़ी के डिरेल होने के कारण आधा दर्जन से अधिक यात्री ट्रेनों को जगह-जगह स्टेशनों पर रोक दिया गया। यातायात ठप होने के कारण यात्री तकरीबन चार घंटे तक परेशान रहे। देर शाम रेल यातायात बहाल हो गया। 
विज्ञापन

पिछले दिनों यात्री ट्रेन के डिरेल होने के बाद भी रेल प्रशासन ने कोई सतर्कता नहीं बरती। इसका नतीजा मंगलवार को फिर सामने आया। शाम को गोरखपुर जाने के लिए निकली मालगाड़ी अचानक बस्ती यार्ड में प्लेटफार्म नंबर पांच पहुंचते वक्त डिरेल हो गई। बेपटरी हुई इस माल गाड़ी के चलते डाउन ट्रैक पर आने वाली जनसेवा एक्सप्रेस, एलटीटी, ओखा, सहरसा आनंद विहार के अलावा गोंडा बस्ती व फैजाबाद बस्ती पैसेंजर गाड़ी को विभिन्न स्टेशनों पर रोक दिया गया। इसके बाद रेलवे की तकनीकी टीम मौके पर पहुंच गई और खासी मशक्कत के बाद मालगाड़ी को पटरी से हटाया जा सका। इससे चार घंटे तक रेल यातायात बाधित रहा। 
विज्ञापन

गौर प्रतिनिधि के अनुसार मालगाड़ी के डिरेल होने से गौर, बभनान, टिनिच और गोविंद नगर रेलवे स्टेशनों पर गोरखपुर की ओर जाने वाली ट्रेनें रोक दी गईं। कुछ समय तक तो यात्री बैठे रहे। बाद में एक घंटे से अधिक समय बीत जाने पर लोग परेशान नजर आने लगे। यात्री स्टेशन अधीक्षक और पूछताछ काउंटर पर जानकारी लेते रहे। गौर स्टेशन मास्टर एएन त्रिपाठी ने बताया कि ओखा एक्सप्रेस ट्रेन 6:07 बजे पहुंची थी, जिसे 6:51 बजे रवाना किया गया। यह ट्रेन करीब 44 मिनट तक गौर स्टेशन खड़ी रही, जबकि टिनिच रेलवे स्टेशन पर एलटीटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस को डेढ़ घंटे रोकना पड़ा। गोविंद नगर रेलवे स्टेशन पर सहरसा आनंद विहार एक्सप्रेस ट्रेन को लगभग दो घंटे रोका गया। जबकि बभनान रेलवे स्टेशन पर अयोध्या गोरखपुर पैसेंजर ट्रेन को मात्र 10 मिनट रोका गया। रेल यातायात बहाल हो जाने पर ट्रेनों को आगे के लिए रवाना किया गया। ओखा एक्सप्रेस में लखनऊ से गोरखपुर की यात्रा कर रहे यात्री नमिता श्रीवास्तव, ममता पांडेय, दिनेश कुमार ने बताया कि गोरखपुर शादी समारोह में शामिल होना था, लेकिन अब हम लोग समय से नहीं पहुंच पाएंगे। इसको लेकर यात्री काफी चिंतित रहे और हमेशा स्टेशन पर रेल यातायात बहाल होने की सूचना पल-पल लेते रहे। वरिष्ठ स्टेशन अधीक्षक विश्वम्भर ने उक्त की पुष्टि करते हुए कहा कि तकनीकी कारणों से घटना हुई है। सुरक्षा की दृष्टि से थोड़ी देर रेल यातायात रोक दिया गया था, मगर अब गाड़ी को हटाया जा रहा है। चूंकि मालगाड़ी का पहिया प्लेटफार्म नंबर पांच पर डिरेल हुआ, ऐसे में अब स्थिति सामान्य है। गाड़ियों को निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed