{"_id":"62489ca93545f370297a8985","slug":"girls-students-dead-body-found-basti-news-gkp431988876","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा का फंदे से लटकता मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा का फंदे से लटकता मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रा का छत के कुंडे से लटकता मिला शव
दुबौलिया/बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र के खदरा में शनिवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे सोलह वर्षीय किशोरी का शव घर के एक कमरे में छत के कुंडे से लटकता मिला।
पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति पूरी तरह साफ हो सकेगी।
खदरा गांव निवासी रामशंकर चौधरी की बेटी श्रेया चौधरी (16) कक्षा आठ की छात्रा थी। वह चार बहनों व एक भाई में सबसे छोटी थी। पिता रामशंकर मेहनत-मजदूरी करते हैं। उनका कहना है कि दो-तीन दिनों से किसी बात को लेकर बेटी काफी उदास दिख रही थी। शनिवार की सुबह उठकर उसने खाना बनाने में मदद की। इसके बाद करीब साढ़े आठ बजे अपने कमरे में चली गई। थोड़ी देर बाद देखा तो दुपट्टे से छत की कुंडी के सहारे उसका शव लटकता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।