फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Girls students ahead in High school result

टॉपटेन सूची में 13 लड़के और चार लड़कियों को मिली जगह

Sun, 19 Jun 2022 12:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 12:52 AM IST
विज्ञापन
Girls students ahead in High school  result
हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा परिणाम में बेटियां शिखर पर
विज्ञापन

बस्ती। लॉकडाउन के बाद पहली बार यूपी बोर्ड की ओर से हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम शनिवार को घोषित किया गया। जनपद की टॉपटेन सूची में 13 छात्र और चार छात्राओं को जगह मिली है। सूची में प्रथम चार स्थानों पर लड़कों ने कब्जा जमाया है। हालांकि जिले भर के परिणामों पर गौर किया जाए तो लड़कियों का परिणाम प्रतिशत लड़कों की तुलना में 5.15 प्रतिशत अधिक है। जिले में 92.26 प्रतिशत लड़कियां तो 87.11 प्रतिशत अंकों के साथ लड़कों को सफलता मिली है। हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में 19252 लड़के 18145 लड़कियां शामिल हुई थीं। जबकि 120 केंद्र पर परीक्षा आयोजित की गई थीं।
सूची में 93.83 प्रतिशत अंक पाकर एचएलवीआईसी हलुआ के निकुंज वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। एवीआईसी बिहरा बाजार महराजगंज के हरिओम वर्मा ने 93.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय और आरकेवीएसआईसी थान्हाखास हर्रैया के आशुतोष त्रिपाठी ने 93.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया है। डीआरसी भीटी मिसिर के अमरेंद्र वर्मा ने 93.17 प्रतिशत अंकों के साथ चतुर्थ और गजाधर सिंह एकेडमी मुरादीपुर हर्रैया की छात्रा नित्या पांडेय ने 92.83 प्रतिशत अंकों के साथ पंचम स्थान प्राप्त किया। आरडीयूपीएआईसी भटपुरवा चिलमा बाजार के अंशुल मिश्रा ने 92.50 प्रतिशत अंकों के साथ छठा और सावित्री विद्या बिहार रामजीपुरम के विपिन कुमार मिश्रा व गजाधर सिंह एकेडमी मुरादीपुर हर्रैया के अभिषेक पांडेय ने 92.33 प्रतिशत अंकों के साथ सातवां स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह पदमपुर पांडवनगर के अनुराग वर्मा, पीबीएसडी इंटर कॉलेज मुंडेरवा की सौम्या वर्मा और एचएलवीआई हलुआ के सुजय राजन चौधरी ने 92.17 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में आठवां स्थान प्राप्त किया है। उर्मिला एजुकेशन एकेडमी बस्ती के उत्कर्ष यादव, चंद्रभान सिंह इंटर कॉलेज इटबहरा की जूही यादव और रामकुमारी यूनिक इंटर कॉलेज धर्मूपुर दुबौलिया के पंकज प्रजापति ने 92 प्रतिशत अंकों के साथ नौंवा स्थान प्राप्त किया है। किसान इंटर कॉलेज मूड़ाडीहा खुर्द के हर्षित चौधरी, गजाधर सिंह एकेडमी मुरादपुर हर्रैया की खुशी वर्मा और आरएसआरएनसी इंटर कॉलेज देवमी बनकटी के जनार्दन चौधरी ने 91.67 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में दसवां स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
आईआईटी में पढ़ाई करना चाहते हैं जिला टॉपर निकुंज
एचएलवी इंटर कॉलेज हलुआ के छात्र और जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले निकुंज वर्मा बताते हैं कि बड़ी बहन सुरांजली वर्मा की मदद से यह मुकाम हासिल हुआ है। बताते हैं कि आईआईटी में पढ़ाई करना उनका लक्ष्य है। बताया कि समयबद्ध होकर पढ़ाई करने से यह सफलता मिली है। अपनी सफलता का श्रेय गुरुजनों व माता पिता को देते हैं।
---------------------
आईएएस बनना चाहते हैं हरिओम
औद्योगिक विकास इंटर कॉलेज बिहरा महराजगंज के छात्र हरिओम वर्मा ने जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। हरिओम ने बताया कि वे आईएएस बनना चाहते हैं। हाईस्कूल में उन्होंने पांच से सात घंटे पढ़ाई किया।उनके पिता शीतला प्रसाद वर्मा खेती करते हैं और मां नीलम गृहणी हैं। वे अपनी सफलता का सारा श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को देते हैं।

----------------------
इंजीनियर बनना चाहते हैं आशुतोष
- जिले में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले आरकेवीएस इंटर कॉलेज हर्रैया के होनहार आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि वे इंजीनियर बनना चाहते हैं। बताया कि विषयों की सामान्य जानकारी पर अधिक ध्यान देकर यह सफलता मिली है। बताया कि शिक्षक पिता रामकुमार तिवारी की प्रेरणा से रोजाना करीब 12 घंटे पढ़ाई करता हूं। अपनी सफलता का श्रेय माता पूनम त्रिपाठी, शिक्षक मनोज तिवारी व दिनेश श्रीवास्तव को देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed