फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Girl's body found hanging from fan

Basti News: पंखे में फंदे से लटका मिला युवती का शव

Wed, 27 Dec 2023 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 27 Dec 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Girl's body found hanging from fan
महराजगंज (बस्ती)। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के महुलानी बुजुर्ग गांव में मंगलवार को तड़के बंद कमरे में पंखे से 18 वर्षीय युवती का शव लटका मिला। वहां की शकीना खातून शाम को खाना खाकर कमरे में सो गई थी। सुबह सात बजे तक उसके कमरे से बाहर न निकलने पर परिजनों ने आवाज लगाई। कोई जवाब न मिलने पर खिड़की के रास्ते देखा तो उसे पंखे से लटका देख पांव तले जमीन खिसक गई। घटना की वजह के बारे में कई तरह की चर्चा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, महुलानी बुजुर्ग गांव की शकीना खातून पुत्री मुबारक अली के परिवार के लोगों ने बताया कि वह मंगलवार रात को खाना खाकर कमरे में सोने चली गई। रोज वह सुबह छह बजे बिस्तर छोड़ देती थी। बुधवार सुबह सात बजे तक उसका कमरा नहीं खुला तो परिजन आवाज लगाने लगे। कई बार आवाज देने पर भी कोई जवाब नहीं मिला तो परिजनों ने खिड़की के रास्ते अंदर देखा शकीना का शव पंखे से लटक रहा है। इसकी पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच के बाद शव को फंदे से नीचे उतरवाया।
विज्ञापन

मुबारक अली का परिवार मेहनत मजदूरी करपरिवार का गुजारा करता है। शकीना उसकी बड़ी बेटी थी। घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। इधर घटना को लेकर गांव में तरह तरह की चर्चा हो रही हैं। लोग घटना को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रहे हैं। कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार दुबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed