फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Girl students learned the tricks of making tents and bridges in the Scout Guide camp.

Basti News: स्काउट गाइड शिविर में छात्राओं ने सीखे तंबू व पुल बनाने के गुर

Sat, 01 Feb 2025 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 01 Feb 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Girl students learned the tricks of making tents and bridges in the Scout Guide camp.
स्काउट गाइड शिविर  प्रशिक्षण  का समापन
तीन दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बनकटी। मथौली स्थित सम्राट अशोक प्रभा वंश बालिका इंटर कॉलेज व चंद्रगुप्त मौर्य प्रभा वंश महिला महाविद्यालय में चल रहे तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का समापन शनिवार को किया गया। इसमें स्कूल की छात्राओं ने तंबू, पुल और मीनार का निर्माण करने का तरीका सीखा। प्राथमिक चिकित्सा व बिना बर्तन के भोजन बनाने की जानकारी हासिल की।
प्रशिक्षक प्रताप शंकर पांडेय, आदर्श मिश्रा व विजय कश्यप की टीम ने छात्राओं को प्रशिक्षण दिया। इसके पूर्व शिविर का शुभारंभ ग्राम प्रधान राजेंद्र प्रसाद चौधरी, राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक मोहम्मद इकबाल, दिलीप चौधरी व महाविद्यालय के प्रबंधक डाॅ. अनिल मौर्य ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
विज्ञापन

इस दौरान छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। दोनों शिक्षण संस्थानों की निदेशक नीलम मौर्य ने आगंतुकों के प्रति आभार जताया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अनीता मौर्य ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस मौके पर महाविद्यालय की व्यवस्थापक सरोज मौर्य, कार्यक्रम समन्वयक शृंखला पाल व ज्योति पाल के अलावा शिक्षक-शिक्षिकाएं व छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed