{"_id":"5d62cd668ebc3e93aa1907fd","slug":"girl-s-death-due-to-current-basti-news-gkp3189474119","type":"story","status":"publish","title_hn":"संशोधित: टूटे तार में करंट से बालिका की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संशोधित: टूटे तार में करंट से बालिका की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संशोधित: टूटे तार में करंट से बालिका की मौत
फोटो
मुंडेरवा थानाक्षेत्र के परसवा गांव में हादसा
पोल से सटकर लटकर रहा था बिजली तार
विद्युत निगम पीड़ित परिवार को देगा मदद
अमर उजाला ब्यूरो
बनकटी। तेज हवा के बीच चार दिन पहले टूटे तार में करंट आने से 13 वर्षीय बालिका की मौत हो गई। घटना घटने के बाद पहुंचे बिजली कर्मी ने काटकर तार को हटाया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लोगों में गुस्सा देखकर विद्युत निगम मुआवजे की कार्रवाई कर रहा है।
घटना रविवार दोपहर मुंडेरवा थानाक्षेत्र के परसवा गांव में हुई। गांव के अनिल तिवारी की 13 वर्षीय बेटी शिवांगी पोल से लटके तार को छू लिया। गंभीर झुलसी शिवांगी को आननफानन में परिजन संतकबीरनगर अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। गांव के श्रीकांत त्रिपाठी ने बताया कि चार दिन पहले 440 वोल्ट का तार टूटकर पोल से लटका था। इसकी जानकारी विद्युत निगम के कर्मचारियों को दी गई थी। किसी ने ध्यान नहीं दिया। इसके कारण यह दुर्घटना हुई। बाद में पहुंचे लाइनमैन ने तार काटकर हटाया। परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है। मां सरिता, भाई आंशुमान (10), बहन साक्षी (7) व पिता अनिल सहित परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर पहुंचे शिक्षक संघ के अभय सिंह यादव ने कहा कि यदि विद्युत निगम के जिम्मेदार इस गरीब परिवार को आर्थिक मदद नहीं देते हैं तो आंदोलन किया जाएगा।
कल ही सूचना मिली : अभियंता
विद्युत उपकेंद्र मुंडेरवा के सहायक अभियंता रंजीत राम ने बताया कि बच्ची की मौत करंट से हुई है। क्षेत्र के लाइनमैन ने बताया कि शनिवार को गांव के किसी व्यक्ति ने फोन से सूचना दी थी। सहायक अभियंता का कहना है कि करंट से मौत की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई है। सरकारी मदद दी जाएगी। प्रक्रिया शुरू की जा रही है।