फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Girl players displayed their prowess at the divisional football trials.

Basti News: फुटबॉल के मंडलीय ट्रायल में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Wed, 30 Sep 2026 01:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Girl players displayed their prowess at the divisional football trials.
बस्ती। जौनपुर में तीन से 10 अक्तूबर तक होने वाली प्रदेश स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए मंगलवार को शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में मंडलीय चयन ट्रायल हुआ। इसमें बस्ती मंडल के तीनों जिलों से 30 बालिका खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रदर्शन के आधार पर 16 खिलाड़ियों का चयन मंडलीय टीम के लिए किया गया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि ट्रायल में बस्ती, संतकबीरनगर और सिद्धार्थनगर की खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर मंडलीय टीम का चयन किया गया है। मंडलीय स्तर पर बैडमिंटन के लिए भी चयन ट्रायल कराया गया। इसमें बेहतर प्रदर्शन के आधार पर नौ खिलाड़ियों का चयन किया गया। उन्नाव में पांच से सात अक्तूबर तक प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित होगी।
विज्ञापन

एथलेटिक्स के विभिन्न वर्गों में खिलाड़ियों का चयन किया गया। ट्रायल के आधार पर 18 खिलाड़ियों को मंडलीय टीम में जगह मिली है। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता इटावा में सात और आठ अक्तूबर को आयोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed