फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Girl killed in road accident, two injured

मार्ग दुर्घटना में युवती की मौत, दो घायल

Sun, 20 Nov 2022 07:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Girl killed in road accident, two injured
मार्ग दुर्घटना में युवती की मौत, दो घायल
विज्ञापन

कप्तानगंज, बस्ती। थाना क्षेत्र के नकटीदेई गांव के पास कप्तानगंज टिनिच मार्ग पर शुक्रवार रात एक बाइक पर सवार दो युवक व एक युवती सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने घायलों को सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया। वहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

उधर, युवती के पिता ने हादसे में घायल युवकों पर बेटी को बहला फुसलाकर घर से भगा ले जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटना में घायलों की पहचान कप्तानगंज थाना क्षेत्र के दुबौली दूबे गांव निवासी 18 वर्षीय विकास, वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के गणेशपुर गांव निवासी 20 वर्षीय राहुल के रूप में हुई। हादसे में मृत युवती इसी थाना क्षेत्र के दूसरे गांव की रहने वाली थी।
जानकारी के मुताबिक, दोनों युवक और युवती एक ही बाइक से रात 11 बजे कप्तानगंज-टिनिच मार्ग पर कहीं जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक नकटीदेई गांव के पास अंधेरे में एक पुलिया से टकरा गई। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

युवती के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि दोनों युवक परिवार के सो जाने के बाद युवती को बहलाफुसला कर ले जा रहे थे। कप्तानगंज थानेदार सत्येंद्र कुंवर ने दुर्घटना की पुष्टि की है। कहा कि युवती के पिता ने तहरीर दी है कि उनकी बेटी को ये दोनों युवक बहला फुसला कर ले जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed