फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Girl kidnapped and gang-raped, again raised for fear of disclosing

किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, भेद खुलने के डर से फिर उठाया

Tue, 23 Aug 2022 06:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 06:03 PM IST
विज्ञापन
Girl kidnapped and gang-raped, again raised for fear of disclosing
किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, भेद खुलने के डर से फिर उठाया
विज्ञापन

-
बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र की एक तेरह वर्षीय बालिका को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना सामने आई है। आरोप है कि पांच दिन बाद पीड़िता को आरोपी उसके गांव के पास छोड़ गए थे। भेद खुलने के डर से उसे फिर से अगवा कर लिया गया। पुलिस मुकदमा दर्ज आरोपियों को गिरफ्तार कर किशोरी को मुक्त कराने की मुहिम में लग गई है।
पीड़िता की मां ने लालगंज थाने में तहरीर देकर बताया कि 11 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन वह अपने भाई के घर राखी बांधने गईं थीं। उनकी बेटी घर पर अपने छोटे भाई के साथ अकेली थी। आरोप है कि मौका देखकर गांव का रहने वाला युवक घर में घुस गया। अंदर सो रही बेटी का मुंह दबाकर गन्ने के खते में उठा ले गया। गन्ने के खेत में ले जाकर कोल्ड ड्रिंक के बोतल में शराब मिलाकर पिला दिया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि उसी दिन आरोपी पीड़िता को मुंडेरवा थाना क्षेत्र के रहने वाले एक दोस्त के घर ले जाकर उसे सौंप दिया। जहां उसे एक कमरे में बंद कर दिया गया। बाद में एक गाड़ी में जबरदस्ती बैठाकर दोनों उसे बस्ती ले गए और वहां भी एक दिन रखा।
विज्ञापन

इस बीच आरोपी और उसके दोस्त ने उनकी बेटी के साथ गलत काम किया। 16 अगस्त की सुबह करीब नौ बजे पीड़िता को लाकर गांव के पास छोड़ गए और धमकी दिए कि हम लोगों ने तुम्हारा वीडियो बना लिया है। अगर थाने पर शिकायत करोगी तो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। बावजूद इसके उसे फिर से आरोपियों ने अगवा कर लिया। थानाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी समेत दो के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, अपहरण समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता को ढूंढने व आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed