फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Girl Burn live died in Basti UP

बस्ती: संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसने से युवती की मौत, हिरासत में आरोपी

Wed, 12 Aug 2020 07:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 12 Aug 2020 07:07 PM IST
विज्ञापन
Girl Burn live died in Basti UP
demo

बस्ती जिले के कोतवाली क्षेत्र के डारीडीहा कांशीराम आवास में रहने वाली एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गई। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने गांधीनगर के मिल्लतनगर मोहल्ला निवासी मोहम्मद उस्मान उर्फ रिशू खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


कोतवाली पुलिस को दिए गए तहरीर में कांशीराम आवास निवासी ओमप्रकाश की पत्नी गीता ने बताया है कि उसकी 18 वर्षीय बेटी शिल्पी गुप्ता घर में अकेली थी। इसी बीच मोहम्मद उस्मान उर्फ रिशू खान उसके घर आया और बेटी को गाली देते हुए मारने लगा। मां के अनुसार वह कहीं गई थी। वह लौटकर जब वह सीढ़ियों के रास्ते कमरे में जा रही थी तो वहां से उस्मान को उतरते देखा।
विज्ञापन


घर पर पहुंची तो कमरे से धुआं उठते देखा। दरवाजा खोल जब वह भीतर पहुंची तो बेटी को आग की लपटों के बीच घिरा देखा। जब तक आग बुझाया जाता तब तक उसके शरीर का अधिकांश हिस्सा झुलस गया था। घर वाले अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल रामपाल यादव ने बताया कि तहरीर मिल गई है। तहरीर के आधार पर आरोपी उस्मान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था, मगर पीड़िता की मौत की सूचना पुलिस को मिल गई है। ऐसे में धाराओं में तरमीम किया जाएगा। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed