{"_id":"58a5e4a04f1c1bd357d849d1","slug":"giants-begin-tour-in-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिग्गजों के दौरे का आगाज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिग्गजों के दौरे का आगाज
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Thu, 16 Feb 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
अमित शाह (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदान की तारीख नजदीक आते देख शुक्रवार से जिले में सियासी दिग्गजों का धुंआधार दौरा शुरू हो रहा है। आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कलवारी में जनसभा होगी। 23 फरवरी को पॉलीटेक्निक ग्राउंड में संभावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा को लेकर सरकारी मशीनरी में खलबली मची है। इनसे पहले 21 फरवरी को बसपा सुप्रीमो मायावती का उड़नखटोला जीआईसी ग्राउंड पर उतरेगा। इसके अलाव गृहमंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में आना भी लगभग तय हो चुका है। लेकिन अभी दिन व समय पक्का नहीं है।
प्रशानिक व खुफिया तंत्र के मुताबिक इन नेताओं के अलावा भी कई राष्ट्रीय स्तर के बड़े नेता प्रचार करने आएंगे। सुरक्षा मानकों का आंकलन करने, उस हिसाब से सिक्योरिटी प्लान तैयार करने, अमल कराने के साथ ही वीवीआईपी को अनुमन्य श्रेणी के आधार पर भी सुरक्षा मुहैया कराना बड़ी चुनौती है। कमिश्नर दिनेश कुमार सिंह, डीआईजी लक्ष्मी नारायण, डीएम प्रभु एन सिंह, एसपी शैलेश कुमार पांडेय समेत अन्य अफसरों ने बृहस्पतिवार को घंटों मंत्रणा की। इसे लेकर चुनाव आयोग की ओर से शुक्रवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग करके वीवीआई मूवमेंट सुरक्षा संबंधी दिशा निर्देश दिया जाएगा। डीआईजी लक्ष्मी नारायण ने बताया कि मानक के मुताबिक सिक्योरिटी सिस्टम का ब्लू प्रिंट तैयार है।