फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   ghar mein ruke 7 quarantine

यात्रा इतिहास छिपाकर घर में ठहरे सात क्वारंटीन

Sat, 18 Apr 2020 10:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
ghar mein ruke 7 quarantine
यात्रा इतिहास छिपाकर घर में ठहरे सात क्वारंटीन
विज्ञापन

भानपुर/रुधौली(बस्ती)। रामनगर ब्लॉक के एक गांव के एक घर से हल्का लेखपाल की सूचना पर शनिवार को एसडीएम आशाराम वर्मा के निर्देश पर तहसीलदार केशरीनंदन तिवारी, नायब तहसीलदार केके मिश्रा व प्रभारी निरीक्षक रुधौली सुरेन्द्र यादव ने सात लोगों को क्वारंटीन कराया। सीएचसी भानपुर के रैपिड रिस्पांस टीम के डॉ. विवेक विश्वास ने सभी की थर्मल स्क्रीनिंग की। हालांकि जांच में लक्षण तो नहीं पाए गए, मगर राजस्व और पुलिस प्रशासन ने एहतियात के तौर पर सभी को गांव में ही क्वारंटीन सेंटर पर भेज दिया है।

तहसीलदार केशरी नंदन तिवारी ने बताया कि लेखपाल के माध्यम से एक घर में कुछ लोगों के बाहर से आकर रुके होने की सूचना दी गई। जिसके आधार पर गांव में पहुंचने पर मामला सही पाया गया। बताया कि गांव के एक व्यक्ति का परिवार पुणे में रहकर कारोबार करता है। पुणे से ही आए लोगों की ओर से सूचना नहीं दी गई। जांच के पश्चात सभी को रुधौली पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं ग्राम प्रधान मनोज कुमार ने बताया कि वे सभी लोग जनवरी में ही गांव आए थे और 29 मार्च को उनके वापस जाने का टिकट था लेकिन उसके पहले ही लॉकडाउन हो गया जिससे सभी यही फंस गए। तहसीलदार ने बताया कि ग्राम प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने सभी के विरुद्ध एनसीआर दर्जकर उन्हें गांव के क्वारंटीन सेंटर में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed