{"_id":"68acc7c7e343a5b5e2014dbf","slug":"ggic-tops-in-group-folk-song-begum-khair-gets-second-place-basti-news-c-207-1-bst1004-142609-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: समूह लोकगीत में जीजीआईसी अव्वल, बेगम खैर को दूसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: समूह लोकगीत में जीजीआईसी अव्वल, बेगम खैर को दूसरा स्थान
Tue, 26 Aug 2025 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 26 Aug 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में सोमवार को जनपद स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। समूह लोकगीत में जीजीआईसी की छात्राएं अव्वल रहीं। बेगम खैर को दूसरा स्थान मिला। मुख्य अतिथि के रूप में सह जिला निरीक्षक उदयभान वर्मा एवं जिला समन्वयक समग्र शिक्षा माध्यमिक वागीश पाठक रहे।
प्रतियोगिता में नृत्य एकल शास्त्रीय में जीआरएस इंटर कॉलेज बस्ती के रवि प्रथम, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बस्ती की छात्रा वैष्णवी गुप्ता द्वितीय एवं बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्रा जैनब फातिमा तृतीय रहीं। समूह नृत्य में बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज प्रथम, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बस्ती द्वितीय, आर्य कन्या इंटर कॉलेज बस्ती तृतीय रहा।
इसी तरह लघु नाटिका में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बस्ती प्रथम और बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज द्वितीय रहा। चित्रकला में गीत श्रीवास्तव बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज प्रथम, संगम भारद्वाज राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बस्ती द्वितीय एवं अंश राव श्रीकृष्ण पांडे इंटर कॉलेज बस्ती के तृतीय रहे। पारंपरिक कहानी में वंदना एवं काजल चौधरी राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की छात्राएं प्रथम एवं जेबा एवं खुशी बेगम खैर इंटर कॉलेज की छात्राएं द्वितीय रहीं। निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. रमा शर्मा, भक्ति नारायण श्रीवास्तव एवं श्रीमती अनीता श्रीवास्तव ने निभाई। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय छात्र एवं छात्राओं को प्रमाणपत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ अपर्णा भारद्वाज, कार्यक्रम की नोडल श्यामा देवी आदि मौजूद रहीं।