{"_id":"657ca11d0ee516307b0e36d7","slug":"getting-hit-by-an-uncontrolled-car-basti-news-c-207-1-sgkp1002-8455-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बेकाबू कार की चपेट में आकर साइकिल सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बेकाबू कार की चपेट में आकर साइकिल सवार की मौत
Sat, 16 Dec 2023 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 16 Dec 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
लोगों ने कार चालक को पकड़कर पुलिस को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
रुधौली। थाना क्षेत्र के कोहरा तिराहे के पास बेकाबू कार की चपेट में आने से बाजार कर घर लौट रहे 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने कार चालक को वाहन सहित पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के करमाहिया निवासी 45 वर्षीय श्रवण कुमार उपाध्याय पुत्र रामयज्ञ उपाध्याय कोहरा चौराहे से बाजार का घर की ओर जा रहे थे। कोहरा पुल के पास बस्ती से रुधौली की तरफ जा रही कार ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दिया। इससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं। आननफानन स्थानीय लोगों ने घायल को सीएचसी रुधौली भिजवाया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक खेती-किसानी कर परिवार का पोषण करता था। हादसे के बाद पत्नी नीलम समेत 16 वर्षीय पुत्र शिव शंकर तथा 14 वर्ष की बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है।