{"_id":"6632bc798127727ec403416a","slug":"garbage-caught-fire-at-rauta-intersection-panic-basti-news-c-207-1-sgkp1006-116180-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: रौता चौराहा पर कूड़ों लगी आग, दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: रौता चौराहा पर कूड़ों लगी आग, दहशत
Thu, 02 May 2024 03:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 02 May 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
रौता चौराहे के पास लगी आग को बुझाते फायर कर्मी।
अग्निशमन की टीम ने आग पर काबू पाया
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बुधवार को शहर के मालवीय रोड स्थित एक खाली मैदान में फेंके गए कूड़ों में अचानक आग लग गई। हवा के झोंकों के चलते आग फैल गई और धू-धू कर जलने लगी। पास में सफाई कर रहे पालिका कर्मियों ने इसे देखा तो पानी आदि लेकर दौड़ पड़े।
आग आधे घंटे के भीतर सफाई कर्मियों के प्रयास से बुझ गई, मगर तब तक कई पेड़ आग के चलते जल गए। आग लगने से आसपास के घर के लोग थोड़ी देरी के लिए दहशत में आ गए। इसी बीच किसी ने फायर बिग्रेड को इसकी सूचना दे दी। मौके पर पहुंची टीम ने सुलग रही आग को पानी डाल ठंडा कर दिया।