फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Gangster charges imposed on five accused in advocate murder case

Basti News: अधिवक्ता हत्याकांड में पांच आरोपियों पर लगा गैंगस्टर

Mon, 02 Jun 2025 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 02 Jun 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Gangster charges imposed on five accused in advocate murder case
बस्ती। कप्तानगंज थानाक्षेत्र के बैदोलिया अजायब गांव निवासी 45 वर्षीय अधिवक्ता चंद्रशेखर यादव का सरेराह अपहरण कर हत्या करने के मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

24 जनवरी की रात हर्रैया थानाक्षेत्र से अपहरण करके वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के गनेशपुर के पास हत्या कर शव फेंक दिया था। इसमें अधिवक्ता के बहनोई सहित पांच लोगों को आरोपी बनाकर केस दर्ज किया गया था। एसएचओ हर्रैया तहसीलदार सिंह ने बताया कि हर्रैया थाने के खम्हरिया गंगाराम निवासी रणजीत यादव, संदीप उर्फ मोनू, अनुराग उर्फ राघवेंद्र यादव, कप्तानगंज थाने के बैदोलिया अजायब निवासी सोहित उर्फ विनय और आदित्य कुमार यादव निवासी किशुनपुर थाना हरैया के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है। सभी जिला कारागार में निरुद्ध हैं।
विज्ञापन

बता दें कि 24 जनवरी की शाम को अधिवक्ता चंद्रशेखर यादव गांव के एक युवक के साथ महराजगंज बाजार आए थे। देर शाम करीब साढ़े सात बजे बाइक से घर लौटते समय हरैया थाना क्षेत्र के नरायनपुर तिवारी गांव के प्लांट के पास एक स्काॅर्पियो ने बाइक ओवरटेक करके रोक लिया और चंद्रशेखर को बाइक से खींचकर कार में बैठाकर महराजगंज की ओर चले गए। घटना से हतप्रभ गांव के युवक ने पुलिस और परिवार के लोगों को फोन करके जानकारी दी। इस बीच अपहर्ता उन्हें लेकर गनेशपुर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें लहूलुहान हालत में गनेशपुर बाजार में स्थित हसन पेट्रोल पंप के समीप पाया गया। बाद में पता चला कि मारपीट कर गाड़ी से ढकेलने के बाद आरोपियों ने स्काॅर्पियो चंद्रशेखर यादव के ऊपर चढ़ा दी थी। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed